ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news during tehsil day dm sp heard the problems of the complainants gave instructions for quality and timely disposal

Sonbhadra News: तहसील दिवस के दौरान डीएम-एसपी ने सुनी फरियादियों की समस्या, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण का निर्देश.

जिलाधिकारी बी.एन. सिंह और पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने मंगलवार, 7 फरवरी 2026 को तहसील दुद्धी में जन-शिकायतों की सुनवाई की। यह सुनवाई तहसील दिवस के अवसर पर संयुक्त रूप से की गई। तहसील दिवस के दौरान, दोनों अधिकारियों ने उपस्थित फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। वही जिलाधिकारी ने दुद्धी थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पूरे थाना परिसर का भ्रमण किया।

sonbhadra

4:11 PM, Feb 7, 2026

Share:

Sonbhadra News: तहसील दिवस के दौरान डीएम-एसपी ने सुनी फरियादियों की समस्या, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण का निर्देश.
logo

डीएम ने दुद्धी थाने का किया निरीक्षण, प्रत्येक पीड़ित या शिकायतकर्ता की शिकायतों को विनम्रतापूर्वक सुना जाए.

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

जिलाधिकारी बी.एन. सिंह और पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने मंगलवार, 7 फरवरी 2026 को तहसील दुद्धी में जन-शिकायतों की सुनवाई की। यह सुनवाई तहसील दिवस के अवसर पर संयुक्त रूप से की गई। तहसील दिवस के दौरान, दोनों अधिकारियों ने उपस्थित फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इन समस्याओं के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के लिए आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने विशेष रूप से भूमि संबंधी सभी मामलों में राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा समन्वय स्थापित कर कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसका उद्देश्य फरियादियों को विभिन्न कार्यालयों के चक्कर लगाने से बचाना और मामलों का त्वरित, निष्पक्ष एवं न्यायोचित निस्तारण सुनिश्चित करना है। तहसीलों में जनसुविधाओं को सुलभ बनाने की दिशा में एक प्रभावी एवं अभिनव पहल की गई। इस पहल के अंतर्गत दिव्यांग प्रमाण पत्र, आयुष्मान भारत कार्ड, निराश्रित महिला पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, फार्मर रजिस्ट्री पंजीकरण तथा खाद्यान्न राशन कार्ड निर्माण की सुविधा एक ही कैंप के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही है। आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस कैंप में 13 दिव्यांगजनों के दिव्यांग प्रमाण पत्र मौके पर ही तैयार कर उन्हें जिलाधिकारी द्वारा स्वयं प्रदान किया गया। प्रमाण पत्र प्राप्त करते ही दिव्यांग लाभार्थियों के चेहरों पर अलग ही प्रसन्नता देखने को मिली। लाभार्थियों ने इस पहल के लिए जिलाधिकारी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब उन्हें प्रमाण पत्र बनवाने हेतु जिला मुख्यालय के बार-बार चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, जिससे समय और धन दोनों की बचत हुई है। इसी क्रम में लगभग 23 पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान भारत कार्ड बनाए गए, जिससे उन्हें निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा। साथ ही किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए फार्मर रजिस्ट्री का पंजीकरण कराया गया। निराश्रित महिला पेंशन एवं वृद्धावस्था पेंशन से संबंधित लाभार्थियों का भी पेंशन पंजीकरण किया गया, जिससे उन्हें समय से सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ सुनिश्चित हो सके। मौके पर उपस्थित पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी पी.के. कुमार राय, उप जिलाधिकारी दुद्धी निखिल यादव सहित सम्बंधित अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। वही जिलाधिकारी ने दुद्धी थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पूरे थाना परिसर का भ्रमण किया। निरीक्षण में थाना कार्यालय, सीसीटीवी कक्ष, हवालात, कंप्यूटर कक्ष, मिशन शक्ति हेल्प डेस्क, पुलिस बैरक और भोजनालय शामिल थे। जिलाधिकारी ने इन सभी स्थानों पर साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यालय के अभिलेखों जैसे अपराध रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर और बीट सूचना रजिस्टर का भी जायजा लिया। जिलाधिकारी ने इन अभिलेखों को अद्यतन और व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, उन्होंने थाने में दर्ज विभिन्न मुकदमों से संबंधित माल/वाहनों का न्यायालय के निर्णय के बाद विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा।आईजीआरएस संदर्भों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश भी दिए गए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि थाने आने वाले प्रत्येक पीड़ित या शिकायतकर्ता की शिकायतों को विनम्रतापूर्वक सुना जाए। उनके प्रार्थना-पत्रों को रजिस्टर में क्रमबद्ध तरीके से दर्ज कर शत-प्रतिशत सुनवाई और आवश्यक विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। शस्त्रों के रखरखाव और नियमित साफ-सफाई पर भी जोर दिया गया। मिशन शक्ति कक्ष/महिला हेल्प डेस्क पर नियुक्त महिला पुलिसकर्मियों को फरियादियों की समस्याओं को सहानुभूतिपूर्वक सुनकर उनका निस्तारण करने को कहा गया। साथ ही, एंटी रोमियो टीम को अपने बीट क्षेत्र में जाकर महिलाओं और बालिकाओं को नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए गए।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.