Sonbhadra News: तेज गरज के साथ हुई बारिश के दौरान गिरी अकाशीय बिजली, तीन झूलसे जिला अस्पताल रेफर.
सोनभद्र में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक महिला समेत तीन झुलस गए, गंभीर स्थित में सभी घायलों को सीएचसी म्योरपुर में भर्ती कराया गया। प्राथमिक इलाज़ के बाद सभी घायलों को रेफर कर दिया गया।
sonbhadra
10:08 PM, Sep 10, 2025
Share:


घायलों का इलाज़ करने के बाद जिला अस्पताल किया गया रेफर।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
म्योरपुर थाना क्षेत्र के डड़िहरा गांव और बभनी थाना क्षेत्र के घघरा गांव में बुधवार को आकाशीय बिजली का कहर देखने को मिला। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से डड़िहरा गांव में 26 वर्षीय प्रियंका देवी पत्नी अजय यादव गंभीर रूप से झुलस गयी। घटना के समय वह आंगन में बर्तन मांज रही थी।
विज्ञापन
दूसरी घटना 25 वर्षीय मनोज कुमार पुत्र राजाराम निवासी झोझवा के साथ घटित हुई जो अपने रिश्तेदारी में घघरा गांव आए थे, वह अपनी रिश्तेदार मानकुंवर पत्नी हीरालाल निवासी घघरा के साथ घर के दरवाजे पर बैठे थे तभी तेज गरज के साथ बारिश होने के दौरान अकाशीय बिजली गिरी।
बिजली की चपेट में आकर दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। सभी घायलों को सीएचसी म्योरपुर में भर्ती कराया गया, जहां मौजूद डा० संजीव बिंद ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत की गंभीरता को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।



