ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news echo of ganpati bappa in rihandnagar three day ganeshotsav begins in ntpc campus

Sonbhadra News: रिहंदनगर में गणपति बप्पा की गूंज, एनटीपीसी परिसर में तीन दिवसीय गणेशोत्सव शुरू.

बीजपुर के रिहंदनगर स्थित एनटीपीसी कर्मचारी कल्याण केंद्र ‘संगम’ में गणेश चतुर्थी पर गणेश पूजा का आयोजन हुआ। परियोजना प्रमुख संजय असाटी और महिला मंडल की अध्यक्षा नीलू असाटी ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। तीन दिवसीय आयोजन में भजन-कीर्तन होगा और 16 सितंबर की शाम ढोल-नगाड़ों के साथ गणपति प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।

sonbhadra

3:27 PM, Sep 14, 2026

Share:

Sonbhadra News: रिहंदनगर में गणपति बप्पा की गूंज, एनटीपीसी परिसर में तीन दिवसीय गणेशोत्सव शुरू.
logo

गणेश चतुर्थी के अवसर पर रिहंदनगर स्थित एनटीपीसी कर्मचारी कल्याण केंद्र में गणपति प्रतिमा के साथ अधिकारी, कर्मचारी एवं श्रद्धालु।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।

बीजपुर स्थित रिहंदनगर, एनटीपीसी परिसर के कर्मचारी कल्याण केंद्र (संगम) में गणेश चतुर्थी पर गणेश पूजा का आयोजन किया गया। गणेश प्रतिमा की स्थापना के साथ शुरू हुए इस कार्यक्रम में एनटीपीसी के अधिकारी, कर्मचारी, स्थानीय श्रद्धालु और उनके परिजन शामिल हुए। परियोजना प्रमुख सह कार्यकारी निदेशक संजय असाटी और महिला मंडल की अध्यक्षा नीलू असाटी ने भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस पूजन कार्यक्रम में महाप्रबंधक (ओएंडएम) प्रणय कुमार नायक और उनकी पत्नी वर्तिका महिला मंडल की उपाध्यक्षा रश्मि मोहंती यजमान रहे। पंडित रामजी द्विवेदी ने मंत्रोच्चार किया। इसके बाद आरती में महाप्रबंधक (मेंटिनेंस) हेमेश कुमार वार्ष्णेय, पूजा समिति के अध्यक्ष अपर महाप्रबंधक एन.एस.कोरंगा, महासचिव अपर महाप्रबंधक (प्रोजेक्ट) विजेंद्र कुमार मीना, मानव संसाधन प्रमुख राजेश बोईपाई, अपर महाप्रबंधक सिद्धार्थ, अनिल कुमार, संजय कुमार, पी लक्ष्मी, चैतन्या, रिहंदेश्वर धाम महादेव मंदिर समिति के अध्यक्ष अपर महाप्रबंधक योगेश त्रिपाठी, उपाध्यक्ष आर एन वर्मा, उपमहाप्रबंधक जी.सी.साहु, रोजालीन साहु, उपप्रबंधक मानव संसाधन रोशन कुमार सहित कई खास लोग और सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। पूजा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश से परिवार, संस्थान और क्षेत्र की सुख-शांति और तरक्की के लिए प्रार्थना की। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद बांटा गया। मंदिर समिति के उपाध्यक्ष जी.सी.साहु ने बताया कि यह आयोजन तीन दिनों तक चलेगा। इस दौरान पूजन-अर्चन, आरती और स्थानीय कलाकार उदय उपाध्याय, मिथिलेश शर्मा, पंकज कश्यप आदि द्वारा भजन-कीर्तन होगा। 16 सितंबर 2026 की शाम को गणपति महाराज की प्रतिमा का विधि-विधान और ढोल नगाड़ों के साथ विसर्जन किया जाएगा।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.