ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news ecrku chopan representative met divisional railway manager informed about the problems

Sonbhadra News: मंडल रेल प्रबंधक से मिले ईसीआरकेयू चोपन प्रतिनिधि, समस्याओं से कराया अवगत.

चोपन में धनबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्रा ने विभिन्न रेलवे स्थलों का निरीक्षण किया। ईसीआरकेयू प्रतिनिधियों ने गार्ड कॉलोनी व अन्य समस्याओं से अवगत कराया। रेलवे क्लब, चिल्ड्रेन पार्क और बैडमिंटन कोर्ट निर्माण की मांग उठाई गई। डीआरएम ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे कार्यों का भी निरीक्षण किया गया।

sonbhadra

5:15 PM, Apr 15, 2026

Share:

Sonbhadra News: मंडल रेल प्रबंधक से मिले ईसीआरकेयू चोपन प्रतिनिधि, समस्याओं से कराया अवगत.
logo

दो दिवसीय दौरे पर चोपन पहुंचे डीआरएम, अमृत भारत स्टेशन के कार्यों का किया निरीक्षण।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंदन कुमार, चोपन।

बुधवार को धनबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्रा का चोपन दौरा हुआ। दौरे के दौरान ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के अंतर्गत चोपन रेलवे स्टेशन परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान ईसीआरकेयू चोपन वन शाखा के ब्रांच सेक्रेटरी एवं मुख्य टिकट निरीक्षक उमेश कुमार सिंह ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। दौरे के दौरान संयुक्त निरीक्षण में ईसीआरकेयू प्रतिनिधियों ने विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने चोपन गार्ड कॉलोनी का जायजा लिया, जहां जर्जर रेल आवासों के कारण कर्मचारियों को हो रही परेशानियों को प्रमुखता से उठाया गया। इसके बाद रेलवे इंटरमीडिएट कॉलेज का भी निरीक्षण किया गया। ईसीआरकेयू ने रेलवे क्लब के आधुनिकीकरण, चिल्ड्रेन पार्क निर्माण तथा बैडमिंटन कोर्ट निर्माण कार्य को जल्द पूरा कराने की मांग रखी। मंडल रेल प्रबंधक ने सभी मांगों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही रेलवे क्षेत्र में नगर पंचायत द्वारा कराए जाने वाले विकास कार्यों के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) जारी करने की प्रक्रिया को सरल बनाने का भी निर्देश दिया गया। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली और अधिशासी अधिकारी अखिलेश सिंह ने डीआरएम से शिष्टाचार भेंट कर विकास कार्यों से संबंधित मांग पत्र सौंपा। मंडल रेल प्रबंधक ने आश्वस्त किया कि रेलवे कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए सभी विकास कार्यों में सहयोग किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि नियमानुसार एनओसी जारी कर विकास कार्यों को गति दी जाए। इस दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक समेत कई वरिष्ठ अधिकारी और ईसीआरकेयू के पदाधिकारी उपस्थित रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.