मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news education training program of nishad party discussion on the rights of fishermen community

Sonbhadra News: निषाद पार्टी का शिक्षण-प्रशिक्षण कार्यक्रम, मछुआ समाज के अधिकारों पर हुई चर्चा.

निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद पार्टी) की ओर से विधानसभा स्तरीय एक दिवसीय शिक्षण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम 21 फरवरी 2026 को ओबरा नगर स्थित क्लब नंबर 4 में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मछुआ/निषाद समाज के अधिकार, आरक्षण तथा सरकारी योजनाओं के लाभ को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

sonbhadra

8:42 PM, Feb 21, 2026

Share:

Sonbhadra News: निषाद पार्टी का शिक्षण-प्रशिक्षण कार्यक्रम, मछुआ समाज के अधिकारों पर हुई चर्चा.
logo

संजय निषाद ने कहा “डंडे से नहीं, झंडे और बुद्धि से लड़ाई का वर्तमान समय है ”।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद पार्टी) की ओर से विधानसभा स्तरीय एक दिवसीय शिक्षण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम 21 फरवरी 2026 को ओबरा नगर स्थित क्लब नंबर 4 में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मछुआ/निषाद समाज के अधिकार, आरक्षण तथा सरकारी योजनाओं के लाभ को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केबिनेट मंत्री संजय निषाद ने कहा कि ऐतिहासिक एवं खनिज संपदा से समृद्ध सोनभद्र जनपद आज भी शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में अपेक्षित विकास से वंचित है। ओबरा क्षेत्र में मछुआ समुदाय की अधिक संख्या का उल्लेख करते हुए समाज को संविधान की सूचीबद्ध श्रेणी में शामिल करने तथा ओबीसी सूची से नाम हटाने की मांग उठाई गई। सभा में आरक्षण, संविधान और लोकतंत्र की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर बल दिया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल संजय निषाद ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मछुआ समुदाय को उनका संवैधानिक अधिकार मिलना चाहिए। उन्होंने सामाजिक न्याय समिति का जिक्र करते हुए कहा कि कुछ वर्ग आरक्षण का बड़ा हिस्सा ले रहे हैं, ऐसे में अन्य पिछड़े वर्गों को उनका समुचित हिस्सा मिलना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में वंचित वर्गों के हित में कानून बनाए जा रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री मत्स्य योजना, आयुष्मान भारत, किसान क्रेडिट कार्ड, फ्री बीमा, बिना गारंटी ऋण, सब्सिडी एवं छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ समाज तक अधिक से अधिक पहुंचाने पर जोर दिया। साथ ही आशा और आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के मानदेय वृद्धि का प्रस्ताव कैबिनेट में विचाराधीन होने की जानकारी दी। अन्य जातीय बैठकों के संबंध में उन्होंने कहा कि सभी को अपनी बात रखने और समस्याओं को सामने लाने का अधिकार है तथा कानून सभी को सुरक्षा प्रदान करता है। उन्होंने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के तहत गरीब ब्राह्मणों को 10 प्रतिशत आरक्षण मिलने का भी उल्लेख किया। ओबरा कार्यक्रम के अलावा निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद का कार्यक्रम चतरा ब्लॉक में भी प्रस्तावित है, जहां विधानसभा स्तरीय शिक्षण-प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.