मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news eid milad un nabi celebrated in bijpur crowd gathered in procession e mohammadi the message given of peace and brotherhood

Sonbhadra News: बीजपुर में गूंजा जश्ने ईद मिलाद-उन-नबी, जुलूस-ए-मोहम्मदी में उमड़ा जनसैलाब; अमन-भाईचारे का दिया संदेश.

बीजपुर क्षेत्र में जश्ने ईद मिलाद-उन-नबी का त्योहार अकीदत और उत्साह के साथ मनाया गया। बीजपुर, राजों और खम्हरिया में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में बच्चे और युवा शामिल हुए। जुलूस के दौरान जगह-जगह स्वागत, सजावट और सीरनी वितरण किया गया, जबकि पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली।

sonbhadra

4:08 PM, Aug 26, 2026

Share:

Sonbhadra News: बीजपुर में गूंजा जश्ने ईद मिलाद-उन-नबी, जुलूस-ए-मोहम्मदी में उमड़ा जनसैलाब; अमन-भाईचारे का दिया संदेश.
logo

बीजपुर में जुलूस-ए-मोहम्मदी के दौरान पुलिस सुरक्षा के बीच शामिल अकीदतमंद और स्वागत करते युवक।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।

बीजपुर थाना क्षेत्र में जश्ने ईद मिलाद-उन-नबी का त्योहार उत्साह और अकीदत के साथ मनाया गया। मुस्लिम समुदाय ने इस अवसर पर जुलूस निकालकर अमन और भाईचारे का संदेश दिया। इस्लामी मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब का जन्म हुआ था। क्षेत्र के बीजपुर, राजों और खम्हरिया समेत आसपास के कस्बों में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाले गए। इन जुलूसों में बच्चों और युवाओं में विशेष उत्साह देखा गया। जगह-जगह जुलूसों का स्वागत किया गया, साथ ही मोहल्लों में सजावट की गई थी और सीरनी (मिठाई) का भी वितरण किया गया। त्योहार के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह पुलिस बल के साथ जुलूसों के साथ मौजूद रहे और शांति व्यवस्था की निगरानी की। असामाजिक तत्वों द्वारा माहौल खराब करने की किसी भी कोशिश को रोकने के लिए जुलूसों पर विशेष नजर रखी गई। बीजपुर के मदरसे से निकला मुख्य जुलूस नूरिया मोहल्ला, श्रीराम चौक, थाना रोड, बैढ़न मोड़, डोडहर टावर, मोटर गैरेज और स्वागत गेट से होते हुए जामा मस्जिद शांति नगर पहुंचा। यहां दुआ के साथ जुलूस संपन्न हुआ। इस दौरान हाजी खलील, मिरहशन, नाइस मास्टर, मुख्तार आलम, नसीम अख्तर, रियाजुद्दीन, ग्यासुद्दीन, अप्सरा मास्टर, मुस्तकीम अंसारी, रहमत अली, इजहार, इश्तियाक कुरैशी, इमरोज और अफरोज अशफाक कुरैशी सहित बड़ी संख्या में नौजवान और बच्चे शामिल हुए।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.