ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news eight cattle died after coming in contact with high tension electric wire one person also got burnt

Sonbhadra News: हाईटेंशन बिजली के तार की चपेट में आने से आठ मवेशियों की मौत, एक व्यक्ति भी झुलसा.

रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के पड़री खुर्द गांव में हाईटेंशन बिजली के तार की चपेट में आने से आठ मवेशियों की मौत हो गईं। जबकि घटना में सोमारु यादव नामक एक व्यक्ति भी गंभीर रूप से झुलस गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सदर विधायक भूपेश चौबे पहुंचे और ग्रामीणों को घटना के विषय में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

sonbhadra

4:34 PM, Oct 29, 2025

Share:

Sonbhadra News: हाईटेंशन बिजली के तार की चपेट में आने से आठ मवेशियों की मौत, एक व्यक्ति भी झुलसा.
logo

लोगों का बिजली विभाग के खिलाफ फुटा गुस्सा।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

सोनभद्र।

रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के पड़री खुर्द गांव में हाईटेंशन बिजली के तार की चपेट में आने से आठ मवेशियों की मौत हो गई। इस घटना में सोमारु यादव नामक एक व्यक्ति भी गंभीर रूप से झुलस गया है, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Img

घटना की सूचना मिलते ही सदर विधायक भूपेश चौबे मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे गांव में मातम और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे के तुरंत बाद गुस्साए ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

विज्ञापन

Img

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि यह घटना बिजली विभाग की घोर लापरवाही का परिणाम है। ग्रामीणों के अनुसार, इससे पहले भी दो बार बिजली का तार टूट चुका था। उन्होंने बताया कि इस संबंध में बिजली विभाग को सूचना देकर जाली लगाने की मांग की गई थी, लेकिन विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई।

Img

घटना की जानकारी मिलने पर सीओ सिटी रणधीर मिश्रा और रॉबर्ट्सगंज कोतवाली प्रभारी निरीक्षक माधव सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.