ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news eight councilors offered mass resignation had been raising voice against irregularities for three years

Sonbhadra News: आठ सभासदों ने सामूहिक इस्तीफे की पेशकश की, तीन साल से अनियमितताओं के खिलाफ उठा रहे थे आवाज.

चुर्क/घुर्मा नगर पंचायत के सभासदों ने तीन वर्षों से शिकायतों की अनदेखी, सड़क निर्माण में गड़बड़ी और पांच पानी की टंकियां चालू नहीं होने का आरोप लगाया है। उन्होंने ईओ, जेई और अध्यक्ष प्रतिनिधि की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। एडीएम बागेश शुक्ला ने सभासदों से वार्ता कर समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया है।

sonbhadra

2:00 PM, Nov 19, 2026

Share:

Sonbhadra News: आठ सभासदों ने सामूहिक इस्तीफे की पेशकश की, तीन साल से अनियमितताओं के खिलाफ उठा रहे थे आवाज.
logo

चुर्क/घुर्मा के आठ सभासदों ने सामूहिक इस्तीफे की पेशकश सौंपकर नगर पंचायत में अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगाए।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल।

नगर पंचायत चुर्क/घुर्मा में विकास कार्यों में कथित अनियमितताओं और अधिकारियों की कार्यप्रणाली से नाराज आठ सभासदों ने सामूहिक रूप से इस्तीफा देने के लिए जिलाधिकारी को त्यागपत्र सौंपा। सभासदों ने पिछले तीन वर्षों से उनकी शिकायतों की अनदेखी किए जाने और नगर पंचायत में मनमानी का आरोप लगाया है। मामले में एडीएम बागेश शुक्ला ने सभासदों से बातचीत कर उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया है। सभासदों का कहना है कि नगर पंचायत में कुल दस सभासद हैं, जिनमें से आठ सभासद एकजुट होकर इस्तीफा देने पहुंचे हैं। उनका आरोप है कि पिछले तीन वर्षों से नगर पंचायत में कथित अनियमितताओं और विकास कार्यों की गुणवत्ता को लेकर लगातार आवाज उठाई जा रही है, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। सभासदों ने बताया कि इस संबंध में जिलाधिकारी को शिकायत देने के साथ आईजीआरएस और आरटीआई के माध्यम से भी जानकारी मांगी गई, लेकिन आरोप है कि शिकायतों पर उचित कार्रवाई करने के बजाय मनमाने तरीके से रिपोर्ट लगा दी जाती है। सभासदों ने अधिशासी अधिकारी (ईओ) और अवर अभियंता (जेई) की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि जेई विकास कार्यों का मौके पर निरीक्षण करने नहीं पहुंचते और ईओ से सवाल करने पर संतोषजनक जवाब नहीं मिलता। वहीं, अध्यक्ष प्रतिनिधि ओमप्रकाश यादव पर नगर पंचायत के कार्यों में हस्तक्षेप करने और परिवार के लोगों के माध्यम से कामकाज संचालित कराने का आरोप लगाया है। इसके अलावा सभासदों ने पांच पानी की टंकियों के निर्माण का मुद्दा उठाते हुए कहा कि लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद करीब ढाई साल बीत जाने पर भी एक भी टंकी चालू नहीं हो सकी है, जबकि इनका निर्माण तीन महीने में पूरा होना था। सभासदों ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी से व्यक्तिगत लड़ाई करना नहीं, बल्कि नगर पंचायत में पारदर्शिता, भ्रष्टाचार पर रोक और विकास कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित कराना है। उन्होंने चेतावनी दी कि जिलाधिकारी स्तर पर सुनवाई नहीं होने पर कमिश्नर और उच्च अधिकारियों तक अपनी बात पहुंचाएंगे। मामले में एडीएम बागेश शुक्ला ने बताया कि नगर पंचायत के सभासदों की शिकायतों और समस्याओं को गंभीरता से लिया गया है। सभासदों का कहना है कि नगर पंचायत अध्यक्ष और उनसे जुड़े लोगों द्वारा उनकी शिकायतों एवं विकास कार्यों से संबंधित सुझावों को अनसुना किया जाता है। इसी क्रम में आठ सभासदों ने सामूहिक इस्तीफे की बात कही है। एडीएम ने बताया कि सभासदों से बातचीत की गई है। उन्हें आश्वस्त किया गया है कि नगर पंचायत अध्यक्ष को बुलाकर इस संबंध में वार्ता की जाएगी और निर्देश दिया जाएगा कि सभासदों की जायज शिकायतों एवं विकास कार्यों से जुड़े सुझावों पर गंभीरता से ध्यान दें। जहां भी उचित समस्याएं हैं, उनका समाधान कराया जाएगा। प्रशासन का प्रयास है कि आपसी समन्वय बनाकर नगर पंचायत के विकास कार्यों को सुचारु रूप से आगे बढ़ाया जाए। फिलहाल आठ सभासदों के सामूहिक त्यागपत्र से चुर्क/घुर्मा नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन की पहल के बाद सभासदों की शिकायतों का कितना समाधान हो पाता है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.