खेल कूद/न्यूज़/sonbhadra news eight day cricket tournament concluded singrauli won the title by defeating wadrafnagar

Sonbhadra News: आठ दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन, सिंगरौली ने वाड्रफनगर को हराकर जीता खिताब.

जरहां स्थित अजीरेश्वर धाम प्रांगण में आयोजित आठ दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन रविवार को हुआ। फाइनल मुकाबले में एससीसी सिंगरौली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वाड्रफनगर की टीम को चार विकेट से पराजित कर खिताब अपने नाम किया।

sonbhadra

7:58 PM, Jan 18, 2026

Share:

Sonbhadra News: आठ दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन, सिंगरौली ने वाड्रफनगर को हराकर जीता खिताब.
logo

खेल प्रेम और अनुशासन का जो परिचय खिलाड़ियों ने दिया है, वह सराहनीय है- राजेंद्र सिंह बघेल

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।

सोनभद्र।

जरहां स्थित अजीरेश्वर धाम प्रांगण में आयोजित आठ दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन रविवार को हुआ। फाइनल मुकाबले में एससीसी सिंगरौली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वाड्रफनगर की टीम को चार विकेट से पराजित कर खिताब अपने नाम किया।

Img

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वाड्रफनगर की टीम निर्धारित ओवरों में 158 रन ही बना सकी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एससीसी सिंगरौली की टीम ने संयमित और आक्रामक खेल का बेहतरीन संतुलन दिखाते हुए चार विकेट शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया और टूर्नामेंट जीत लिया।

फाइनल में शानदार प्रदर्शन के लिए रवि यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया, जबकि पूरे टूर्नामेंट में निरंतर उत्कृष्ट खेल के लिए विजेता टीम के तेजा को मैन ऑफ द सीरीज घोषित किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि जरहां अजीरेश्वर धाम न्यास के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बघेल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल प्रेम और अनुशासन का जो परिचय खिलाड़ियों ने दिया है, वह सराहनीय है।

Img

विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख म्योरपुर मानसिंह गोंड ने कहा कि क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है—हार-जीत से निराश हुए बिना निरंतर आगे बढ़ना ही सफलता की कुंजी है। कार्यक्रम का संचालन धनंजय शर्मा ने किया।

Img

इस अवसर पर समाजसेवी अमरेश तिवारी, ग्राम प्रधान जरहां सुशीला देवी, सत्यनारायण पटेल, गणेश शर्मा, विनोद भारती, श्याम सुंदर जायसवाल सहित सैकड़ों खेल प्रेमी उपस्थित रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.