मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news eight year old boy washed away in strong current of rain chaos in the family

Sonbhadra News: बारिश के तेज बहाव में बहा आठ वर्षीय बालक, परिवार में मचा कोहराम.

शाहगंज क्षेत्र में बराक-सठही मार्ग पर बारिश के तेज बहाव में आठ वर्षीय शिवम सोनकर बह गया। एसडीएम-सीओ की मौजूदगी में रेस्क्यू टीम ने करीब छह घंटे तक तलाश की। कुछ दूरी पर शिवम का शव बरामद हुआ, घटना से परिवार में कोहराम मच गया।

sonbhadra

9:09 PM, Sep 1, 2026

Share:

Sonbhadra News: बारिश के तेज बहाव में बहा आठ वर्षीय बालक, परिवार में मचा कोहराम.
logo

शिवम की तलाश और शव बरामदगी के दौरान मौके पर जुटी ग्रामीणों की भीड़ और रेस्क्यू टीम के साथ पुलिसकर्मी।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अनुज जायसवाल।

शाहगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को लगातार हो रही बारिश के बीच दर्दनाक हादसा हो गया। बराक-सठही संपर्क मार्ग पर सड़क के ऊपर दो से तीन फीट पानी के तेज बहाव में पैर फिसलने से आठ वर्षीय शिवम सोनकर पुत्र पिंटू सोनकर बह गया। हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने बच्चे की तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। सूचना मिलने पर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान शुरू कराया। करीब छह घंटे की तलाश के बाद शिवम का शव घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर बरामद हुआ। जानकारी के अनुसार, सठही गांव निवासी शिवम मंगलवार को बराक गांव से अपने घर सठही जा रहा था। इसी दौरान बराक-सठही संपर्क मार्ग पर बारिश का पानी तेज बहाव के साथ सड़क के ऊपर से गुजर रहा था। पानी की गहराई करीब दो से तीन फीट थी। सड़क पार करते समय अचानक शिवम का पैर फिसल गया और वह पानी के तेज बहाव में बह गया। बच्चे के बहने की जानकारी होते ही आसपास मौजूद ग्रामीणों ने शोर मचाया और पानी में उतरकर उसकी तलाश शुरू की। काफी प्रयास के बावजूद शिवम का पता नहीं चल सका। घटना की सूचना पुलिस और प्रशासन को दी गई। जानकारी मिलते ही सदर एसडीएम और सीओ मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान तेज कराया। अत्यधिक बारिश और तेज बहाव के कारण राहत एवं बचाव कार्य में मुश्किलें सामने आईं। गोताखोरों की मदद से बच्चे की तलाश शुरू की गई। बाद में रेस्क्यू टीम ने करीब छह घंटे तक लगातार सर्च अभियान चलाया। काफी मशक्कत के बाद घटनास्थल से कुछ दूरी पर शिवम का शव बरामद कर लिया गया। शव बरामद होने की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मासूम की मौत से परिवार गहरे सदमे में है, वहीं गांव में भी मातम पसरा हुआ है। घटना की जानकारी मिलने पर सपा के पूर्व विधायक भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। लगातार बारिश के बीच हुए इस हादसे ने जलभराव वाले संपर्क मार्गों और तेज बहाव वाले स्थानों पर सावधानी की जरूरत को एक बार फिर सामने ला दिया है। प्रशासन ने लोगों से उफनते नदी-नालों और तेज बहाव वाले रास्तों से दूर रहने तथा बच्चों को ऐसे स्थानों पर नहीं जाने देने की अपील की है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.