Sonbhadra News: जमीन बंटवारे को लेकर बड़े भाई पर हमला, वीडियो वायरल.
चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी बाजार में जमीन बंटवारे को लेकर दो भाइयों में विवाद हुआ। छोटे भाई, उसकी पत्नी और बेटे ने मिलकर बड़े भाई को पीट दिया। हमले में श्रीकांत शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। बेटी ने वीडियो बनाया, एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
sonbhadra
5:28 PM, Apr 15, 2026
Share:


जमीन-मकान के बंटवारे को लेकर दोनों भाइयों के बीच कई वर्षों से चल रहा था विवाद।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: चंदन कुमार, चोपन।
सोनभद्र।
विज्ञापन
जमीन बंटवारे को लेकर हुए विवाद में छोटे भाई, उसकी पत्नी और बेटे ने मिलकर बड़े भाई पर हमला कर दिया। इस हमले में बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना का वीडियो पीड़ित की नाबालिग बेटी ने बनाया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह घटना चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी बाजार की है। यहां रहने वाले श्रीकांत शर्मा (पुत्र स्व. देवी प्रसाद शर्मा) अपनी एक बेटी के साथ रहते हैं। बताया जाता है कि जमीन-मकान के बंटवारे को लेकर दोनों भाइयों के बीच कई वर्षों से विवाद चल रहा था, जिसमें कई बार झड़पें भी हुई थीं। बुधवार सुबह करीब 10 बजे विवाद अचानक बढ़ गया। छोटे भाई रमाकांत शर्मा, उसकी पत्नी सोनी और बेटे अमन ने एक साथ मिलकर श्रीकांत शर्मा पर लोहे की रॉड और लकड़ी के फर्राटे से हमला कर दिया। हमले में श्रीकांत शर्मा लहूलुहान होकर गंभीर रूप से घायल हो गए। श्रीकांत की बेटी ने तुरंत एम्बुलेंस बुलाई और अपने पिता को मेडिकल कॉलेज लोढ़ी में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार किया गया। चोपन पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर रमाकांत शर्मा, उसकी पत्नी सोनी और बेटे अमन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115(2), 352 और 351(3) के तहत प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज कर ली है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
