Sonbhadra News: ओबरा में बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, समाजसेवी ने अंतिम संस्कार में किया सहयोग.
ओबरा के सुभाष तिराहा स्थित हनुमान मंदिर के पास बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत। सड़क किनारे मृत अवस्था में मिला 70 वर्षीय रामभजन का शव। आधार कार्ड से मृतक की पहचान सिंगरौली निवासी रामभजन के रूप में हुई। स्थानीय लोगों के मुताबिक सुबह करीब 7 बजे तक जीवित देखे गए थे बुजुर्ग। समाजसेवी रमेश सिंह यादव ने अंतिम संस्कार में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।
sonbhadra
7:36 PM, Sep 28, 2026
Share:


पुलिस की कार्रवाई के दौरान मौके पर जुटे लोग, जलपुरुष ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा सभी संभव मदद की जाएगी।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल।
सोनभद्र।
विज्ञापन
ओबरा थाना क्षेत्र के सुभाष तिराहा स्थित हनुमान मंदिर के पास सोमवार सुबह एक बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सड़क किनारे बुजुर्ग का शव मिलने की सूचना से आसपास के क्षेत्र में हलचल मच गई। सूचना मिलते ही ओबरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद मर्चरी हाउस भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार आधार कार्ड के आधार पर मृतक की पहचान रामभजन (70 वर्ष), पुत्र बोखई, निवासी ग्राम लामीदह, जमगड़ी, जिला सिंगरौली, मध्य प्रदेश के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार बुजुर्ग को सुबह करीब सात बजे जीवित अवस्था में देखा गया था। इसके बाद लगभग 8:30 बजे वह उसी स्थान के आसपास मृत अवस्था में पड़े मिले। अचानक हुई मौत को लेकर आसपास के लोगों में चर्चा बनी रही। सूचना मिलने के बाद ओबरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों की जानकारी जुटाने के साथ ही घटना की जांच की जा रही है। फिलहाल बुजुर्ग की मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। वहीं, मौके पर पहुंचे समाजसेवी रमेश सिंह यादव ने बताया कि नगर में लोग उन्हें ‘जल पुरुष’ और सोशल वर्कर के रूप में जानते हैं। उन्होंने कहा कि नगर भ्रमण के दौरान करीब 7:30 बजे उन्हें सूचना मिली कि एक व्यक्ति की स्थिति गंभीर है और वह मृत अवस्था में पड़ा है। सूचना मिलते ही वह तत्काल मौके पर पहुंचे। रमेश सिंह यादव ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र के आसपास के लोग उन्हें अपने नेतृत्वकर्ता के रूप में मानते हैं। ऐसे में नगरवासियों के सुख-दुख में सहयोग करना उनकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि वह नगरवासियों के हर सुख-दुख में साथ खड़े रहने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं और इसके लिए नगरवासियों के आभारी हैं। उन्होंने मौके पर मौजूद राजू यादव और उनकी टीम का भी आभार जताया। रमेश सिंह यादव ने कहा कि किसी व्यक्ति पर टिप्पणी करना उचित नहीं है। ईश्वर ने यदि किसी को इस दुनिया में भेजा है तो उसके अंतिम संस्कार के लिए भी किसी न किसी को माध्यम बनाया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मृतक के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया में जो भी आवश्यक सहयोग होगा, उसके लिए वह अंत तक तैयार रहेंगे। घटना के बाद पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।


