Sonbhadra News: बारात में शामिल बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत, कार की टक्कर से गई जान.
रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में दुद्धी थाना क्षेत्र के झरोकला निवासी 65 वर्षीय करतार सिंह अग्रहरि बारात में शामिल होकर आए थे। पुसौली कट के पास बस रुकने पर वह चाय पीने जा रहे थे। सड़क पार करते समय इंडिगो कार (UP 70 BQ 6561) ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर हालत में जिला अस्पताल लोढ़ी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने वाहन कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
sonbhadra
10:10 AM, Apr 29, 2026
Share:


रॉबर्ट्सगंज में सड़क पार करते समय हुआ हादसा, पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
विज्ञापन
जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बारात में शामिल एक बुजुर्ग की मौत हो गई। जिससे बरातियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना 28 अप्रैल 2026 की रात करीब 10 बजे की है, जब दुद्धी थाना क्षेत्र के ग्राम झरोकला से कन्हैया अग्रहरि के पुत्र गौरी शंकर की बारात बस से रॉबर्ट्सगंज आई थी। जानकारी के अनुसार, बारात पुसौली कट के आगे बाईं ओर सड़क किनारे रुकी थी। इसी दौरान बाराती पास की मनोहर चाय की दुकान पर चाय पीने जा रहे थे। सड़क पार करते समय 65 वर्षीय करतार सिंह अग्रहरि पुत्र स्वर्गीय बैजनाथ सिंह अग्रहरि को तेज रफ्तार इंडिगो कार (UP 70 BQ 6561) ने टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों और पुलिस की मदद से घायल बुजुर्ग को जिला अस्पताल लोढ़ी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और खुशियों का माहौल गम में बदल गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्चरी हाउस में सुरक्षित रखवा दिया है। वहीं, दुर्घटना में शामिल कार को भी कब्जे में लेकर थाना परिसर में खड़ा कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार, घटना के बाद मौके पर यातायात सामान्य रूप से चलता रहा और कानून-व्यवस्था की कोई समस्या नहीं हुई। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।



