ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news elderly woman died while heating the fire husband got burnt couple got caught in the fire which intensified due to adding straw

Sonbhadra News: आग तापते समय बुजुर्ग महिला की मौत, पति झुलसा, पुआल डालने से तेज हुई आग की चपेट में आए दम्पत्ति.

कोन थाना क्षेत्र में आग तापते समय एक बुजुर्ग महिला की जलकर मौत हो गई, जबकि उनके पति गंभीर रूप से झुलस गए। यह घटना रविवार शाम करीब 6:30 बजे ग्राम पंचायत कचनरवा के टोला हडवरिया में हुई। दंपति अपनी झोपड़ी के सामने अलाव ताप रहे थे, तभी आग ने विकराल रूप ले लिया। मृतक महिला की पहचान 73 वर्षीय जाशो देवी के रूप में हुई है।

sonbhadra

10:55 PM, Jan 18, 2026

Share:

Sonbhadra News: आग तापते समय बुजुर्ग महिला की मौत, पति झुलसा, पुआल डालने से तेज हुई आग की चपेट में आए दम्पत्ति.
logo

दर्दनाक हादसे के बाद गांव में गम का माहौल है।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

सोनभद्र।

कोन थाना क्षेत्र में आग तापते समय एक बुजुर्ग महिला की जलकर मौत हो गई, जबकि उनके पति गंभीर रूप से झुलस गए। यह घटना रविवार शाम करीब 6:30 बजे ग्राम पंचायत कचनरवा के टोला हडवरिया में हुई। दंपति अपनी झोपड़ी के सामने अलाव ताप रहे थे, तभी आग ने विकराल रूप ले लिया। मृतक महिला की पहचान 73 वर्षीय जाशो देवी के रूप में हुई है।

उनके पति जगन राम भी इस हादसे में झुलस गए हैं। जानकारी के अनुसार, जाशो देवी ने अलाव में पुआल डाला, जिससे आग तेजी से भड़क उठी और पूरी झोपड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भीषण थी कि जाशो देवी झोपड़ी समेत पूरी तरह जल गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। जगन राम किसी तरह झोपड़ी से बाहर निकलने में सफल रहे, जिससे उनकी जान बच गई। पड़ोसियों ने शोर सुनकर मौके पर पहुंचकर करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

Img

घटना की सूचना मिलते ही कोन पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक महिला पूर्व प्रमुख वंशीधर की चाची थीं। ग्रामीणों ने बताया कि कड़ाके की ठंड से बचने के लिए दंपति प्रतिदिन अपनी झोपड़ी में अलाव जलाते थे। इस हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है। घटना की सूचना पर सैकड़ों ग्रामीण और ग्राम प्रधान मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

headingicon

सम्बंधित खबर

headingicon

विज्ञापन

headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.