Sonbhadra News: बभनी में बिजली बिल समाधान कैंप, 70 उपभोक्ताओं की समस्याएं निपटीं; एक लाख से अधिक की वसूली.
बभनी के परसा टोला बाजार तिराहे पर बिजली बिल समाधान के लिए विशेष कैंप लगाया गया। कैंप में 70 उपभोक्ता पहुंचे, 20 बिल संशोधित हुए और चार बड़े बकाया बिलों का भी समाधान किया गया। कैंप के दौरान बिजली विभाग ने एक लाख रुपये से अधिक की बकाया राशि वसूल की।
sonbhadra
8:19 PM, Sep 23, 2026
Share:


बिजली बिल समाधान कैंप के दौरान उपभोक्ताओं की समस्याओं का निस्तारण करते बिजली विभाग के अधिकारी-कर्मचारी।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।
सोनभद्र।
विज्ञापन
बभनी में बुधवार को बिजली बिल संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए एक विशेष कैंप लगाया गया। इस कैंप में एक लाख रुपए से अधिक की वसूली की गई। यह कैंप पोखरा पंचायत के परसा टोला बाजार तिराहे में आयोजित किया गया था। कैंप का उद्देश्य बिजली बिल से जुड़ी सभी समस्याओं का मौके पर ही समाधान करना था। हालांकि, म्योरपुर के उपखंड अधिकारी शिवम गुप्तआने से बड़े बकाएदारों की समस्याओं का समाधान हो पाया। इन समस्याओं में बिल में ज्यादा राशि आना, गलत रीडिंग, मीटर संबंधी दिक्कतें और बकाया या भुगतान से जुड़ी शिकायतें शामिल थीं। यह कैंप सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चला।कुल उपस्थिति: कैंप में कुल 70 लोग आए।सामान्य संशोधन: 20 लोगों का बिल/फॉर्म संशोधित करके जमा किया गया।भारी बिल संशोधन: 4 लोगों का 1 लाख रुपये से अधिक का बड़ा बिल संशोधित करके जमा हुआ।नाम में सुधार: 6 लोगों के नाम में संशोधन किया गया। उपभोक्ताओं को अपने साथ बिजली खाता संख्या, वर्तमान मीटर संख्या, वर्तमान मीटर रीडिंग का वीडियो और यदि संभव हो तो नवीनतम बिजली बिल या भुगतान रसीद लाने को कहा गया था। इस कैंप में कुल एक लाख रुपए से अधिक की धनराशि वसूली गई। कैंप में उपखंड अधिकारी शिवम गुप्ता, अवर अभियंता महेश कुमार बाबू जितेंद्र ,टीजीटू प्रमोद कुमार जायसवाल, लाइनमैन कृष्णा अनिल शिव शंकर भोला आदि संबंधित बिजली कर्मचारी मौजूद थे।



