Sonbhadra News: दुर्गा पूजा से पहले बिजली विभाग अलर्ट, पंडालों की सुरक्षा को लेकर जारी हुई सख्त एडवाइजरी.
बभनी में दुर्गा पूजा के दौरान बिजली हादसों से बचाव को लेकर विद्युत विभाग ने पूजा समितियों और लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी। पंडालों को बिजली लाइनों, पोल और ट्रांसफार्मर से दूर बनाने तथा सुरक्षित कनेक्शन और मानक उपकरणों के इस्तेमाल के निर्देश दिए गए। बिजली उपकरणों की जांच प्रशिक्षित कर्मी से कराने, अग्निशामक यंत्र व बालू की व्यवस्था रखने और आवश्यक अनुमति लेने की अपील की गई।
sonbhadra
4:47 PM, Sep 30, 2026
Share:


बभनी स्थित विद्युत उपकेंद्र का भवन, दुर्गा पूजा के दौरान बिजली सुरक्षा को लेकर विद्युत विभाग ने पूजा समितियों को सावधानी बरतने की सलाह दी।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।
सोनभद्र।
विज्ञापन
बभनी ब्लॉक में दुर्गा पूजा के दौरान बिजली से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए विद्युत वितरण निगम के बभनी सब स्टेशन के जूनियर इंजीनियर महेश कुमार ने पूजा आयोजकों और आम लोगों से सावधानी बरतने को कहा है। निगम ने पूजा पंडालों में सुरक्षित बिजली कनेक्शन लेने, सही उपकरण इस्तेमाल करने और बिजली के तारों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी है। इस बारे में निगम ने जानकारी जारी की है। सभी दुर्गा पूजा समितियों को बताया गया है कि पंडाल बिजली की लाइनों, पोल और ट्रांसफार्मर से दूर बनाए जाएं। साथ ही, बिजली सुरक्षा निदेशालय से जरूरी परमिशन लेने के बाद ही कार्यक्रम करें। अगर किसी तरह की बिजली दुर्घटना होती है, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित दुर्गा पूजा समिति की होगी। पंडालों में इस्तेमाल होने वाले बिजली उपकरणों की देखरेख प्रशिक्षित बिजलीकर्मी से कराने को कहा गया है। आग लगने की आशंका को देखते हुए अग्निशामक यंत्र और बालू भरी बाल्टी रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।


