Sonbhadra News: एक महीने से विद्युत ट्रांसफार्मर खराब, ग्रामीणों का प्रदर्शन.
चोपन विकासखंड के ग्राम पंचायत अगोरी खास स्थित बिजौरा टोला में पिछले एक महीने से ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण ग्रामीण भीषण बिजली संकट झेल रहे हैं। नाराज ग्रामीणों ने समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश सचिव प्रदीप यादव के नेतृत्व में प्रदर्शन कर विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली न होने से पेयजल संकट, बच्चों की पढ़ाई और किसानों का कार्य प्रभावित हो रहा है।
sonbhadra
9:01 PM, Jul 8, 2026
Share:


एक माह से खराब ट्रांसफार्मर के विरोध में बिजौरा के ग्रामीणों ने बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग उठाई।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: चंदन कुमार, चोपन।
सोनभद्र।
विज्ञापन
चोपन विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत अगोरी ख़ास के टोला बिजौरा में पिछले एक महीने से विद्युत ट्रांसफार्मर खराब है। इसके कारण ग्रामीणों को भीषण बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। लगातार शिकायतों के बावजूद ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने से नाराज़ ग्रामीणों ने समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश सचिव प्रदीप यादव के नेतृत्व में प्रदर्शन किया और विद्युत विभाग के खिलाफ रोष व्यक्त किया। ग्रामीणों ने बताया कि भीषण गर्मी के बीच बिजली न होने से पेयजल की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। बच्चों की पढ़ाई, किसानों के कार्य और दैनिक जीवन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। उनका आरोप है कि कई बार संबंधित अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। प्रदर्शन के दौरान समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश सचिव प्रदीप यादव ने कहा कि एक महीने से ट्रांसफार्मर का खराब होना विभाग की घोर लापरवाही को दर्शाता है। उन्होंने मांग की कि ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए तत्काल नया ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल की जाए। यादव ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीणों के साथ मिलकर व्यापक जनआंदोलन किया जाएगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और विद्युत विभाग की होगी। ग्रामीणों ने भी प्रशासन से जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर बदलवाकर नियमित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की। इस प्रदर्शन में शुभम्, माले, भोलानाथ, भोला, लीलावती, मुन्नी देवी, मनीष और अनराजी सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।
