ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news emotional farewell to retiring employee moolchand patel ceremony organized

Sonbhadra News: सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारी मूलचंद पटेल को भावभीनी विदाई, समारोह का हुआ आयोजन.

डीएवी पब्लिक स्कूल, एनटीपीसी रिहंदनगर में सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारी मूलचंद पटेल को भावभीनी विदाई के लिए समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य के साथ सभी शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। मूलचंद पटेल विद्यालय की स्थापना के समय से हीं कार्यरत रहे हैं।

sonbhadra

4:08 PM, Dec 30, 2025

Share:

Sonbhadra News: सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारी मूलचंद पटेल को भावभीनी विदाई, समारोह का हुआ आयोजन.
logo

शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों की ओर से अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह एवं उपहार देकर भावभीनी विदाई दी।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।

सोनभद्र।

डीएवी पब्लिक स्कूल, एनटीपीसी रिहंदनगर में सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारी मूलचंद पटेल को भावभीनी विदाई के लिए समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य के साथ सभी शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। मूलचंद पटेल विद्यालय की स्थापना के समय से हीं कार्यरत रहे हैं। प्राचार्य राजकुमार ने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों की ओर से अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह एवं उपहार देकर भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर प्राचार्य ने कहा मूलचंद ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा, कठिन परिश्रम और विद्यालय के प्रति संपूर्ण समर्पण के लिए हमेशा एक मिसाल रहेंगे। मूलचंद सभी कर्मचारियों के लिए प्रेरणा दायी है। हम इनके अच्छे स्वास्थ्य तथा सुखद दीर्घायु जीवन की कामना करते हैं। इस अवसर पर सेवानिवृत्त हो रहे मूलचंद पटेल ने प्राचार्य राजकुमार के प्रति विशेष आभार प्रकट करते हुए पूरे विद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया तथा एनटीपीसी के तत्कालीन सीपीएम स्वतंत्र कुमार के प्रति कृतज्ञता व्यक्त किया, जिनके प्रयास से डीएवी पब्लिक स्कूल रिहंदनगर में स्थापित हो सका था।

विज्ञापन

Img

मूलचंद पटेल ने तत्कालीन श्रेत्रीय निदेशक स्व0 महात्मा नारायण दास ग्रोवर को नमन किया जिनके कलम से उनकी नियुक्ति हुई थी। ज्ञातव्य हो कि ग्रोवर साहब ने दो से अधिक डीएवी स्कूल की स्थापना में अहम योगदान दिया था। उन्हें डीएवी संस्था द्वारा महात्मा की संज्ञा दी गई है। मूलचंद ने कहा कि आज डीएवी रिहंदनगर के हजारों बच्चे देश-विदेश में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। डीएवी ने इस ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा क्रांति लाने में विशेष योगदान दिया है और मुझे विश्वास है कि आने वाले समय में यहां के बच्चे और ऊंचाई तक जाएंगे। इस कार्यक्रम में सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने अपना-अपना विचार व्यक्त करते हुए उनके मंगलमय दीर्घायु जीवन की कामना की। डॉ आर के झा, विजय तिवारी, डॉ राजेश श्रीवास्तव, सौरभ श्रीवास्तव, जय सिंह, डी सी शुक्ला, मीना सिंह, रंजना सिंह, नीरज गुप्ता, सर्वेश श्रीवास्तव, शगुफ्ता शबनम, सोनी कुमारी, सौरभ कुमार, हरिश्चंद्र वर्मा के साथ-साथ पूरा विद्यालय परिवार मूलचंद के सेवाकाल के दौरान किये गये कार्यों की सराहना की। आज के विदाई समारोह का बेहतरीन संचालन हिंदी शिक्षिका समता सिंह ने किया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.