ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news emotional staging of bharat milap in asnahar s ramlila audience got emotional after seeing the love of ram bharat

Sonbhadra News: असनहर की रामलीला में भरत मिलाप का भावपूर्ण मंचन, राम-भरत के प्रेम को देख भावुक हुए दर्शक.

बभनी ब्लॉक के सहगोड़ा गांव में नवयुवक ग्रामीण रामलीला मंडली असनहर की रामलीला के छठवें दिन भरत मिलाप का भावपूर्ण मंचन किया गया। भगवान श्रीराम को अयोध्या वापस लाने पहुंचे भरत और श्रीराम के बीच प्रेमपूर्ण संवाद देखकर दर्शकों की आंखें छलक आईं। श्रीराम ने पिता के वचन का पालन करते हुए वनवास पूरा करने का निर्णय लिया और अपनी चरण पादुका भरत को सौंपकर अयोध्या लौटने को कहा।

sonbhadra

5:21 PM, Oct 17, 2026

Share:

Sonbhadra News: असनहर की रामलीला में भरत मिलाप का भावपूर्ण मंचन, राम-भरत के प्रेम को देख भावुक हुए दर्शक.
logo

सहगोड़ा गांव की रामलीला में भरत मिलाप का भावपूर्ण मंचन, भगवान श्रीराम और भरत के प्रेम, त्याग और भाईचारे की अद्भुत झलक।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।

विकास खंड बभनी के सहगोड़ा गांव में नवयुवक ग्रामीण रामलीला मंडली असनहर की ओर से प्रस्तुत रामलीला के छठवें दिन शुक्रवार की रात भरत मिलाप का भावपूर्ण मंचन किया गया। भगवान श्रीराम को अयोध्या वापस लाने के लिए भरत के वन पहुंचने और दोनों भाइयों के बीच प्रेमपूर्ण संवाद का दृश्य देखकर दर्शक भावुक हो उठे। राम और भरत के मिलाप का मंचन देखकर पंडाल में बैठे दर्शकों की आंखें छलक आईं। इस दौरान दर्शकों के मुंह से बरबस निकल पड़ा कि भाई हो तो भरत जैसा। रामलीला के प्रसंग में दिखाया गया कि ननिहाल से अयोध्या लौटने पर भरत और शत्रुघ्न को जब भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के वनवास तथा पिता राजा दशरथ के निधन की जानकारी मिली तो वे क्रोधित और दुखी हो उठे। शत्रुघ्न ने दासी मंथरा पर अपना गुस्सा जाहिर किया। बाद में गुरु वशिष्ठ के समझाने पर वे शांत हुए। इसके बाद भरत ने भगवान श्रीराम को मनाकर अयोध्या वापस लाने का निर्णय लिया। वे महामंत्री सुमंत और अयोध्यावासियों के साथ वन की ओर चल पड़े। भरत को कुटिया की ओर आते देख लक्ष्मण को आशंका हुई कि वे श्रीराम से युद्ध करने आ रहे हैं। इस पर लक्ष्मण ने भरत के प्रति नाराजगी जताई। हालांकि, श्रीराम ने भरत के मन के भाव को समझते हुए उनसे कुशलक्षेम पूछा और वन आने का कारण जाना। भावुक भरत ने श्रीराम से अयोध्या लौटकर राजकाज संभालने का आग्रह किया, लेकिन श्रीराम ने पिता के वचन और धर्म की मर्यादा का पालन करते हुए वनवास पूरा करने की बात कही। उन्होंने अपनी चरण पादुका भरत को सौंपकर अयोध्या लौटने और उनके प्रतिनिधि के रूप में राज्य का संचालन करने को कहा। राम-भरत के प्रेम, त्याग और भाईचारे से ओतप्रोत इस प्रसंग ने दर्शको को भावविभोर कर दिया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.