Sonbhadra News: दैनिक कार्यों में हिंदी अपनाने पर जोर, एनटीपीसी रिहंद में हुई राजभाषा समिति की बैठक.
एनटीपीसी रिहंद परियोजना में राजभाषा कार्यान्वयन समिति की तिमाही बैठक आयोजित की गई, जिसमें दैनिक कार्यालयी कार्यों में हिंदी भाषा के अधिकाधिक प्रयोग पर विशेष जोर दिया गया। बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष एवं मुख्य महाप्रबंधक (परियोजना प्रमुख) संजय असाटी ने की।
sonbhadra
8:34 PM, Mar 28, 2026
Share:


“हिंदी सरल और सुग्राह्य भाषा”, कार्यालयी कार्यों में प्रयोग बढ़ाने की अपील।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।
सोनभद्र।
विज्ञापन
एनटीपीसी रिहंद परियोजना में राजभाषा कार्यान्वयन समिति की तिमाही बैठक आयोजित की गई, जिसमें दैनिक कार्यालयी कार्यों में हिंदी भाषा के अधिकाधिक प्रयोग पर विशेष जोर दिया गया। बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष एवं मुख्य महाप्रबंधक (परियोजना प्रमुख) संजय असाटी ने की। बैठक में अपने संबोधन के दौरान संजय असाटी ने कहा कि हिंदी एक सहज, सरल एवं सुग्राह्य भाषा है, जिसे हमें अपने दैनिक कार्यालयीन कार्यों में अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के बाद हिंदी को राजभाषा का दर्जा दिया गया है और रिहंद परियोजना ‘क’ क्षेत्र में आती है, इसलिए यहां हिंदी में कार्य करना आवश्यक एवं प्राथमिकता होनी चाहिए।कार्यक्रम की शुरुआत मानव संसाधन प्रमुख राजेश बोयपाई द्वारा मुख्य महाप्रबंधक का पुस्तक भेंट कर स्वागत करने के साथ हुई। इसके पश्चात बैठक की कार्यसूची के विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान हिंदी पत्राचार को बढ़ावा देने, विभागों में राजभाषा समन्वयकों की नियुक्ति, तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा हिंदी में कार्य करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। अध्यक्ष ने यह भी कहा कि वर्तमान तकनीकी युग में भाषा की बाधाएं काफी हद तक समाप्त हो चुकी हैं, ऐसे में हिंदी में कार्य करना और भी सरल हो गया है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपील की कि वे हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा दें और इसे अपनी कार्यसंस्कृति का हिस्सा बनाएं। बैठक के अंत में हिंदी प्रचार-प्रसार को प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर सहमति बनी। कार्यक्रम का सफल संचालन पवन कुमार मिश्र, प्रबंधक (राजभाषा) एवं सदस्य सचिव द्वारा किया गया।
