ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news emphasis on strengthening the education system instructions given to officials in the review meeting

Sonbhadra News: शिक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाने पर जोर, समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश.

जिला स्तरीय शिक्षा समीक्षा बैठक में विद्यालयों की सुविधाओं, शिक्षक-छात्र उपस्थिति, नामांकन और निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई। ऑपरेशन कायाकल्प के तहत 2,061 विद्यालयों में औसत इंफ्रास्ट्रक्चर सैचुरेशन 94.30 प्रतिशत पाया गया, जबकि 278 लक्षित विद्यालयों में 200 में बिजली संयोजन का कार्य बाकी है।

sonbhadra

6:19 PM, Sep 30, 2026

Share:

Sonbhadra News: शिक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाने पर जोर, समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश.
logo

विकास भवन सभागार में सीडीओ जागृति अवस्थी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिक्षा समीक्षा बैठक में अधिकारियों ने योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अनुज जायसवाल।

सोनभद्र।

जनपद में शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, विद्यालयों में प्रभावी अनुश्रवण तथा प्रशासनिक जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विकास भवन सभागार में जिला स्तरीय शिक्षा समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने की। इस दौरान बेसिक शिक्षा विभाग की योजनाओं, विद्यालयों की आधारभूत सुविधाओं, शिक्षक-छात्र उपस्थिति, निरीक्षण, निर्माण कार्य, विद्युत संयोजन, नामांकन और पोर्टल पर डाटा अपडेट की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर खण्ड शिक्षा अधिकारी दुद्धी और नगवां को कड़ी फटकार लगाते हुए कार्यप्रणाली में सुधार के निर्देश दिए गए। विद्यालयों में शिक्षकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा अनधिकृत अनुपस्थिति के मामलों में प्रभावी कार्रवाई जारी रखने को कहा गया। बैठक में बताया गया कि जिले में अनधिकृत अनुपस्थिति के सामने आए 45 मामलों में सभी 45 मामलों में कार्रवाई की जा चुकी है।

2,061 विद्यालयों में 94.30 प्रतिशत इंफ्रास्ट्रक्चर सैचुरेशन-:

विद्यालयों की आधारभूत सुविधाओं की समीक्षा में ऑपरेशन कायाकल्प के 19 मानकों के आधार पर विद्यालयवार स्थिति देखी गई। जनपद के कुल 2,061 विद्यालयों में औसत इंफ्रास्ट्रक्चर सैचुरेशन 94.30 प्रतिशत दर्ज किया गया। सीडीओ ने विद्यालयवार गैप एनालिसिस तैयार कर शेष कमियों को प्राथमिकता के आधार पर दूर कराने के निर्देश दिए।

बिजली संयोजन के 200 कार्य अभी शेष-:

परिषदीय विद्यालयों में विद्युत संयोजन की समीक्षा के दौरान बताया गया कि कुल 278 लक्षित विद्यालयों में 78 में विद्युत संयोजन उपलब्ध कराया जा चुका है, जबकि 200 विद्यालयों में कार्य शेष है। विद्यालयों के आसपास हाईटेंशन वायर के विस्थापन की स्थिति की भी समीक्षा की गई। अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता को लंबित कार्यों में तेजी लाकर शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए।

विज्ञापन

नामांकन डाटा शत-प्रतिशत अपडेट करने के निर्देश-:

नामांकन की समीक्षा में पोर्टल पर समय से डाटा अपडेट नहीं होने के कारण कुछ विकासखंडों में पिछले वर्ष की तुलना में नामांकन कम प्रदर्शित होने की स्थिति सामने आई। संबंधित अधिकारियों को विद्यालयवार सत्यापन कर नामांकन संबंधी डाटा का शत-प्रतिशत अद्यतन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण में ब्लॉक टास्क फोर्स की 97 प्रतिशत उपलब्धि-:

सितंबर माह में ब्लॉक टास्क फोर्स द्वारा निर्धारित 750 निरीक्षणों के सापेक्ष 725 निरीक्षण किए गए, जो 97 प्रतिशत उपलब्धि है। वहीं जिला टास्क फोर्स को 215 निरीक्षण का लक्ष्य दिया गया था, जिसके सापेक्ष 144 निरीक्षण किए गए। Prerna App और डिजिटल रजिस्टर के उपयोग की भी समीक्षा की गई। कुल 2,064 विद्यालयों में से 1,336 विद्यालयों द्वारा डिजिटल रजिस्टर का कम से कम एक बार उपयोग किया जाना दर्ज हुआ, जो 64.72 प्रतिशत है। सीडीओ ने डिजिटल मॉनिटरिंग व्यवस्था को प्रभावी बनाने और विद्यालय स्तर की सूचनाओं को समयबद्ध तरीके से पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देश दिए।

MDM वितरण में सभी 10 विकासखंडों की स्थिति शून्य-:

बैठक में KGBV, मध्याह्न भोजन, DBT, दिव्यांग बच्चों के चिन्हांकन एवं नामांकन, RTE के तहत प्रवेश और शुल्क प्रतिपूर्ति समेत विभिन्न योजनाओं की भी समीक्षा की गई। मध्याह्न भोजन की समीक्षा में बताया गया कि सभी 10 विकासखंडों में MDM वितरित न होने वाले विद्यालयों की संख्या शून्य दर्ज की गई। मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी योजनाओं और कार्यक्रमों की नियमित समीक्षा करते हुए लंबित कार्यों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विद्यालय स्तर पर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, गुणवत्तापूर्ण शैक्षिक वातावरण और नियमित अनुश्रवण पर विशेष जोर दिया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.