ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news encounter between police and cow smugglers one injured smuggler arrested others absconding

Sonbhadra News: पुलिस और गो तस्करों के बीच हुई मुठभेड़, एक घायल तस्कर गिरफ्तार, अन्य फरार.

रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र में पुलिस और गो तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई है। इसमें एक गो तस्कर जितेंद्र यादव घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके पास से एक पिकअप वाहन से पांच गोवंश, एक तमंचा और कारतूस बरामद किया हैं।

sonbhadra

12:08 PM, Oct 31, 2025

Share:

Sonbhadra News: पुलिस और गो तस्करों के बीच हुई मुठभेड़, एक घायल तस्कर गिरफ्तार, अन्य फरार.
logo

तस्कर के कब्जे से एक पिकअप वाहन से पांच गोवंश समेत एक तमंचा और कारतूस बरामद।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

सोनभद्र।

रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र में पुलिस और गो तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई है। इसमें एक गो तस्कर जितेंद्र यादव घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके पास से एक पिकअप वाहन से पांच गोवंश, एक तमंचा और कारतूस बरामद किया हैं। 31 अक्टूबर को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चार पशु तस्कर एक पिकअप वाहन से घोरावल से नौगढ़ होते हुए बिहार गोवंश वध के लिए ले जा रहे हैं। इस सूचना पर रॉबर्ट्सगंज पुलिस और एसओजी टीम ने दो अलग-अलग टीमें बनाकर दोमुहिया पुलिया के पास घेराबंदी की। खुद को घिरा देखकर अपराधियों ने पुलिस बल पर फायरिंग शुरू कर दी।

सीओ रणधीर कुमार मिश्रा ने बताया, आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में बिहार के भभुआ जिले के चैनपुर थाना अंतर्गत झरिया निवासी जितेंद्र यादव (पुत्र सवारथ यादव) के दाहिने पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने गिरफ्तार तस्कर के कब्जे से BR45GB 3416 नंबर की एक पिकअप गाड़ी से पांच गोवंश, एक 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। मुठभेड़ के दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर तीन अन्य अभियुक्त इबरार, मल्लू और हजरत फरार होने में सफल रहे।

Img

घायल अभियुक्त जितेंद्र यादव को इलाज के लिए लोढ़ी स्थित जिला चिकित्सालय में पुलिस अभिरक्षा में भेजा गया है। इस बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर रॉबर्ट्सगंज थाने में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त जितेंद्र यादव ने बताया कि कैमूर, बिहार में बैठे उसके रिश्तेदार भगवान यादव और बलवंत यादव ने गोवंश तस्करी की पूरी योजना बनाई थी। वे घोरावल के पास से गोवंश लादकर नौगढ़ होते हुए बिहार ले जाते थे, जहां उन्हें शातिर तस्करों नाटे, मुखिया और हाफिज को सौंपा जाता था। जितेंद्र ने यह भी बताया कि वे पहले भी कई बार इसी योजना के तहत गोवंश की तस्करी कर चुके हैं, जिन्हें वध के लिए पश्चिम बंगाल भेजा जाता था।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.