ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
क्राइम/न्यूज़/sonbhadra news encounter with the police between those accused of robbing and molesting a brother and sister three miscreants injured in police retaliatory firing one absconding from the spot

Sonbhadra News: भाई बहन से लूट और छेड़खानी करने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, तीन बदमाशों को लगी गोली.

सोनभद्र पुलिस ने 24 घंटे के भीतर लूट और छेड़खानी के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र में हुई एक पुलिस मुठभेड़ में तीन अपराधी घायल हो गए, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटे गए मोबाइल, नकदी और अवैध हथियार बरामद किए हैं। यह घटना 8 अक्टूबर 2025 को रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के इको प्वाइंट के पास हुई थी।

sonbhadra

10:27 PM, Oct 9, 2025

Share:

Sonbhadra News: भाई बहन से लूट और छेड़खानी करने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, तीन बदमाशों को लगी गोली.
logo

घायल तीनों बदमाशों को पुलिस ने जिला अस्पताल में कराया भर्ती।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

सोनभद्र।

सोनभद्र पुलिस ने 24 घंटे के भीतर लूट और छेड़खानी के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र में हुई एक पुलिस मुठभेड़ में तीन अपराधी घायल हो गए, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटे गए मोबाइल, 7 हज़ार नकदी और अवैध हथियार बरामद किए हैं।

Img

यह घटना 8 अक्टूबर 2025 को रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के इको प्वाइंट के पास हुई थी। बदमाशों ने एक महिला से नकदी, मोबाइल और स्वर्णाभूषण छीन लिए थे, साथ ही उसके साथ छेड़खानी भी की थी। इस संबंध में रॉबर्ट्सगंज थाने में मु0अ0सं0- 1022/2025 धारा 74, 309(6) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज किया गया था।

Img

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के नेतृत्व में रॉबर्ट्सगंज पुलिस टीम गठित की गई। मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ बदमाश लोढ़ी टोल प्लाजा से लगभग 300 मीटर दूर पहाड़ी पर मौजूद हैं। पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी की, जिस पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।

आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें तीन अभियुक्तों के पैरों में गोली लगी और वे घायल हो गए। एक अन्य अभियुक्त अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा ने बताया कि बीती रात वादी अजीत ने पुलिस को सूचना दी थी कि वे अपनी एक रिश्तेदार के साथ दवाई लेने जा रहे थे।

Img

राबर्ट्सगंज टोल प्लाजा के पीछे शौच के लिए रुकने पर चार-पांच लड़कों ने उन पर हमला कर मारपीट और लूटपाट की। महिला ने बताया कि लड़कों ने उनके साथ छेड़खानी का भी प्रयास किया था। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए, थाना राबर्ट्सगंज प्रभारी, महिला थाना प्रभारी, एसओजी और सीओ सिटी के नेतृत्व में एक संयुक्त टीम का गठन किया गया था।

Img

टीम को अपराधियों की धरपकड़ का जिम्मा सौंपा गया। गुरुवार रात पुलिस को सूचना मिली कि इस घटना में शामिल चार अपराधी क्षेत्र में फिर से कोई घटना को अंजाम देने के लिए घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही सीओ सिटी और उनकी टीम ने घेराबंदी की और अपराधियों को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में महिला थाना प्रभारी और थाना प्रभारी राबर्ट्सगंज की टीम ने भी जवाबी फायरिंग की।

Img

पुलिस की फायरिंग में चंद्रभूषण खरवार, अजय कुमार और अगस्त उर्फ आजाद नामक तीन अपराधी घायल हो गए। इन सभी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस ने लूटा गया मोबाइल फोन और नकदी पैसे बरामद किए हैं। अपराधियों द्वारा इस्तेमाल किए गए हथियार और कारतूस भी पुलिस टीम ने जब्त किए हैं। घायल अपराधियों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है और आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.