ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news end of world peace mahayagya and shri ram katha in medar mata temple

Sonbhadra News: मेड़र माता मंदिर में विश्व शांति महायज्ञ व श्रीराम कथा का समापन.

चोपन के प्राचीन मेड़र माता मंदिर परिसर में आयोजित सात दिवसीय विश्व शांति महायज्ञ एवं श्रीराम कथा महोत्सव का सोमवार को भव्य समापन हुआ। अंतिम दिन धर्माचार्य शिवकुमार पहाड़ी बाबा के नेतृत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन और पूर्णाहुति संपन्न हुई। हजारों श्रद्धालुओं ने आहुतियां अर्पित कर विश्व शांति, राष्ट्र की उन्नति और जनकल्याण की कामना की।

sonbhadra

8:11 PM, Jul 27, 2026

Share:

Sonbhadra News: मेड़र माता मंदिर में विश्व शांति महायज्ञ व श्रीराम कथा का समापन.
logo

विश्व शांति महायज्ञ एवं श्रीराम कथा महोत्सव के समापन अवसर पर संत-महात्माओं के सान्निध्य में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में उमड़ी श्रद्धालुओं की आस्था।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंदन कुमार, चोपन।

सोनभद्र।

चोपन गांव स्थित प्राचीन मेड़र माता मंदिर परिसर में आयोजित सात दिवसीय विश्व शांति महायज्ञ एवं श्रीराम कथा महोत्सव का सोमवार को समापन हो गया। इस आध्यात्मिक आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। अंतिम दिन हवन-पूजन, संतों के आशीर्वचन और विशाल भंडारे में भारी भीड़ उमड़ी।विश्व कल्याण, मानव उत्थान और सनातन संस्कृति के संरक्षण के उद्देश्य से आयोजित इस महायज्ञ के अंतिम दिन मेड़र माता मंदिर परिसर सुबह से ही श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा। आयोजन के मुख्य संरक्षक धर्माचार्य शिवकुमार पहाड़ी बाबा के नेतृत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ अनुष्ठान संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने हवन कुंड में आहुतियां अर्पित कर विश्व शांति, राष्ट्र की उन्नति तथा जनकल्याण की कामना की।कार्यक्रम में उपस्थित संत-महात्माओं ने अपने उद्बोधन में कहा कि यज्ञ, कथा और सत्संग भारतीय संस्कृति की आत्मा हैं। ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा, नैतिक मूल्यों और आध्यात्मिक चेतना का संचार करते हैं। संतों ने लोगों से प्रेम, सद्भाव, भाईचारा और मानव सेवा को जीवन का आधार बनाने का आह्वान किया।आयोजकों ने बताया कि विश्व शांति महायज्ञ का उद्देश्य केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि संपूर्ण मानव समाज में शांति, प्रेम, सद्भाव और आध्यात्मिक जागरण का संदेश पहुंचाना था। सात दिनों तक चली श्रीराम कथा में भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन, धर्म, मर्यादा और मानव कल्याण के संदेशों का विस्तृत वर्णन किया गया।इस आयोजन की सफलता में क्षेत्र के श्रद्धालुओं, समाजसेवियों, युवाओं और सहयोगी समितियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। महामंडलेश्वर मां किरणानंद गिरी जी महाराज ने विश्व शांति महायज्ञ एवं श्रीराम कथा महोत्सव को भव्य, दिव्य और ऐतिहासिक आयोजन बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन धर्म, संस्कृति, आस्था और सामाजिक समरसता का संदेश जन-जन तक पहुंचाते हैं और धार्मिक कार्य का आयोजन क्षेत्र में निरंतर होना चाहिए।

विज्ञापन

Img

महामंडलेश्वर मां किरणानंद गिरी जी ने धर्माचार्य शिवकुमार पहाड़ी बाबा एवं आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए सभी सहयोगियों को बधाई दी। महामंडलेश्वर ने कहा कि यह महायज्ञ केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि मानवता के कल्याण और विश्व मंगल का संकल्प है। उन्होंने मां मेड़र माता और प्रभु श्रीराम से विश्व शांति, प्रेम, सद्भाव, सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इस दौरान उन्होंने सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार और समाज में आध्यात्मिक चेतना के निरंतर विस्तार का आह्वान किया। वही धर्माचार्य शिवकुमार पहाड़ी बाबा ने कहा कि यह आयोजन पूज्य गुरु हनुमान दास महाराज की प्रेरणा और आशीर्वाद से ही अच्छे से सम्पन्न हो पाया है। उन्होंने कहा कि यज्ञ और भक्ति से समाज में सकारात्मक ऊर्जा, शांति और सद्भाव का संचार होता है। महायज्ञ में कई जनपदों से संत-महात्मा और हजारों श्रद्धालु शामिल होकर विश्व शांति की कामना कर रहे हैं। बाबा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे धार्मिक आयोजन सामाजिक एकता, किसानों की खुशहाली और युवाओं को संस्कार देने का माध्यम बनते हैं। उन्होंने मां मेड़र माता और प्रभु श्रीराम से क्षेत्र, प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि, शांति एवं निरोगी जीवन की प्रार्थना की। पदाधिकारी सुनील सिंह ने आयोजन को जनजागरण, सामाजिक सुधार और विश्व कल्याण का महाअभियान बताया। उन्होंने कहा कि धर्माचार्य शिवकुमार पहाड़ी बाबा के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्र में इतना विशाल आयोजन पहली बार देखने को मिला। महायज्ञ में सोनभद्र के साथ मिर्जापुर, वाराणसी, प्रयागराज, प्रतापगढ़ और लखनऊ से भी हजारों श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुति देकर विश्व शांति, राष्ट्र की उन्नति और मानव कल्याण की कामना की। सुनील सिंह ने आयोजन को सफल बनाने वाले सभी श्रद्धालुओं और धर्माचार्य शिवकुमार पहाड़ी बाबा का आभार एवं अभिनंदन किया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.