Sonbhadra News: चोपन के पटवध में नामांकन अभियान तेज, 15 बच्चों का स्कूल में प्रवेश.
अभियान के दौरान लगभग 30 परिवारों से संपर्क कर जागरूक किया गया। मौके पर 3 परिवारों की फैमिली आईडी भी बनाई गई। अधिकारियों ने मिड-डे मील, फल, दूध और ₹1200 डीबीटी योजना की जानकारी दी। अभिभावकों से बच्चों को नियमित स्कूल भेजने की अपील की गई। भ्रमण में लोकेश कुमार मिश्रा सहित शिक्षक व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
sonbhadra
2:26 PM, May 2, 2026
Share:


अभियान में 15 बच्चों का स्कूलों में नामांकन कर शिक्षा से जोड़ने का प्रयास हुआ।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: चंदन कुमार, चोपन।
सोनभद्र।
विज्ञापन
चोपन ब्लॉक अंतर्गत पटवध की चेरो बस्ती में शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष नामांकन अभियान चलाया गया। इस दौरान मोहल्ला भ्रमण कर लगभग 30 परिवारों से संपर्क किया गया और अभिभावकों को बच्चों की शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के तहत विभिन्न विद्यालयों में 15 बच्चों का नामांकन कराया गया, जिससे क्षेत्र में शिक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल देखने को मिला। साथ ही परिवारों को “फैमिली आईडी” के महत्व के बारे में जानकारी दी गई और मौके पर ही 3 परिवारों की फैमिली आईडी भी जनरेट की गई। भ्रमण के दौरान बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की भी जानकारी दी गई। अभिभावकों को बताया गया कि बच्चों को विद्यालय में निःशुल्क मध्याह्न भोजन, फल, दूध वितरण की सुविधा मिलती है। इसके अलावा डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से 1200 रुपये की सहायता भी प्रदान की जाती है। अधिकारियों ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें, ताकि उनका भविष्य उज्ज्वल बन सके। इस अभियान में खंड शिक्षा अधिकारी चोपन लोकेश कुमार मिश्रा, प्रधान प्रतिनिधि सूरज कुमार, एआरपी वंश दीप, ज्ञान प्रकाश, प्रशांत कुमार अवस्थी सहित क्षेत्र के शिक्षक, अभिभावक और बच्चे मौजूद रहे। प्रशासन का कहना है कि ऐसे जागरूकता अभियान आगे भी जारी रहेंगे, जिससे हर बच्चे तक शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित की जा सके।
