Sonbhadra News: बभनी में विशेष आवश्यकता वाले 75 बच्चों की जांच, सहायक उपकरणों के लिए हुआ मापन.
बभनी ब्लॉक संसाधन केंद्र पर विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए जांच और उपकरण मापन शिविर लगाया गया। शिविर में परिषदीय विद्यालयों और आंगनवाड़ी के 75 बच्चों की जांच कर ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, कान की मशीन व ब्रेल किट के लिए मापन किया गया। बेसिक शिक्षा विभाग, समग्र शिक्षा और एलिम्को कानपुर के सहयोग से आयोजित शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों समेत शिक्षा विभाग की टीम मौजूद रही।
sonbhadra
5:13 PM, Sep 24, 2026
Share:


बभनी ब्लॉक संसाधन केंद्र में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की जांच और सहायक उपकरणों के मापन के दौरान मौजूद बच्चे, अभिभावक और विशेषज्ञों की टीम।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।
सोनभद्र।
विज्ञापन
बभनी ब्लॉक के ब्लॉक संसाधन केंद्र पर गुरुवार को विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए जांच और उपकरण मापन शिविर लगाया गया। इस शिविर में परिषदीय विद्यालयों और आंगनवाड़ी के 75 बच्चों की जांच की गई और उनके लिए उपकरणों का मापन किया गया। यह शिविर बेसिक शिक्षा/समग्र शिक्षा (समेकित शिक्षा) सोनभद्र और एलिम्को कानपुर के सहयोग से आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कंपोजिट, परिषदीय, शासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों, राजकीय विद्यालयों और आंगनबाड़ी/बाल वाटिका केंद्रों में पढ़ने वाले दिव्यांग बच्चों को उपकरण उपलब्ध कराना था। शिविर में ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, कान की मशीन और ब्रेल किट जैसे उपकरणों के लिए बच्चों का मापन किया गया। इस शिविर में परिषदीय, राजकीय, माध्यमिक, कोलोकेटेड आंगनबाड़ी और सहायता प्राप्त विद्यालयों में पढ़ने वाले दिव्यांग बच्चे ही हिस्सा लिया। बच्चों को अपने साथ दिव्यांगता प्रमाण पत्र की फोटोकॉपी, अभिभावक का आय प्रमाण पत्र (राजस्व अधिकारी या बीपीएल कार्ड/मनरेगा कार्ड/एमएलए/एमपी/ग्राम प्रधान द्वारा जारी), आधार कार्ड की फोटोकॉपी और पासपोर्ट साइज की तीन फोटो लाना था। मापन के लिए आदर्श द्विवेदी, प्राची कुशवाहा और अंशु शुक्ला की टीम मौजूद रही। हड्डी रोग विशेषज्ञ शिशिर श्रीवास्तव और आंख, नाक, कान विशेषज्ञ डॉ. प्रीतम पाठक भी उपस्थित थे। सहयोगी के तौर पर राजेंद्र प्रसाद, स्पेशल टीचर दीपक चंद्र ज्योति, अभिरुचि पांडेय, वसीक अहमद, संदीप कुमार, अखिलेश सिंह और आनंद यादव भी शिविर में मौजूद रहे।



