मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news example of ganga jamuni culture seen in sonbhadra on eid ul azha

Sonbhadra News: ईद-उल-अजहा पर सोनभद्र में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल.

रॉबर्ट्सगंज में ईद-उल-अजहा के मौके पर नमाज के बाद सौहार्द कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न दलों और संगठनों के गणमान्य लोग शामिल हुए। सभी ने गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और जिले में अमन-चैन व भाईचारे का संदेश दिया।

sonbhadra

5:39 PM, May 28, 2026

Share:

Sonbhadra News: ईद-उल-अजहा पर सोनभद्र में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल.
logo

सौहार्द कार्यक्रम में सामाजिक और राजनीतिक हस्तियों ने एकता, भाईचारे और खुशहाली की दुआ की।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

सोनभद्र।

ईद-उल-अजहा के मुबारक मौके पर रॉबर्ट्सगंज में नमाज के उपरांत सौहार्द कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न दलों और सामाजिक संगठनों के गणमान्य लोग एक मंच पर जुटे। कार्यक्रम में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ की गई। सभी लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और आपसी सौहार्द का संदेश दिया। कार्यक्रम में अल ईमान फाउंडेशन के सदर हाजी सलीम हुसैन, सदर मुश्ताक अहमद खान, पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा एवं पूर्व सदर अजहर खान विशेष रूप से मौजूद रहे। अल ईमान फाउंडेशन के सदर हाजी सलीम हुसैन ने कहा कि ईद-उल-अजहा त्याग, कुर्बानी और इंसानियत का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य समाज के हर वर्ग की सेवा करना और आपसी मोहब्बत को बढ़ावा देना है। सोनभद्र की एकता ही जिले की सबसे बड़ी ताकत है। पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा ने कहा कि त्योहारों का असली मकसद दिलों को जोड़ना होता है। सोनभद्र की गंगा-जमुनी तहजीब पूरे प्रदेश के लिए मिसाल है और इसे हर हाल में कायम रखना चाहिए।

विज्ञापन

Img

सदर मुश्ताक अहमद खान ने कहा कि इस पावन अवसर पर गरीबों, यतीमों और जरूरतमंदों का विशेष ख्याल रखना चाहिए। कुर्बानी का असली मतलब अपनी खुशियों में दूसरों को शामिल करना है। पूर्व सदर अजहर खान ने कहा कि आज का माहौल देखकर दिल खुश हो गया। हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सभी मिलकर त्योहार मना रहे हैं, यही सोनभद्र की खूबसूरती है।कार्यक्रम के अंत में सभी लोगों ने देश में अमन-शांति, भाईचारे और तरक्की के लिए दुआ की। बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने कार्यक्रम में शामिल होकर एकता और सौहार्द का संदेश दिया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.