ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news executive officer and chairman s angry anger alleged misuse of government money video went viral

Sonbhadra News: अधिशासी अधिकारी और अध्यक्ष पर स्थानीय जनता का फूटा गुस्सा, सरकारी धन के कथित दुरुपयोग का आरोप, वीडियो हुआ वायरल.

आदर्श नगर पंचायत चोपन में स्थानीय जनता का गुस्सा अधिशासी अधिकारी (ईओ) और अध्यक्ष पर फूट पड़ा। इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जनता ने अधिकारियों पर मनमाने ढंग से कार्य करने और सरकारी धन के कथित दुरुपयोग का आरोप लगाया। रामलीला समिति ने नगर पंचायत पर जानबूझकर हर साल रामलीला के समय बाधा उत्पन्न करने के लिए अनावश्यक कार्य कराने का आरोप लगाया।

sonbhadra

9:36 AM, Sep 29, 2025

Share:

Sonbhadra News: अधिशासी अधिकारी और अध्यक्ष पर स्थानीय जनता का फूटा गुस्सा, सरकारी धन के कथित दुरुपयोग का आरोप, वीडियो हुआ वायरल.
logo

घंटों होती रही तू तू मै मै।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंदन कुमार, चोपन।

सोनभद्र।

आदर्श नगर पंचायत चोपन में जनता का गुस्सा नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी (ईओ) और अध्यक्ष पर फूट पड़ा। लोगों ने मनमाने ढंग से हो रहे कार्यों और सरकारी धन के कथित दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए दोनों अधिकारियों को घेर लिया। इस दौरान जनता ने उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनाई, जिसके बाद दोनों जिम्मेदार वहां से तुरंत निकल लिए यह पूरा घटनाक्रम वीडियो में कैद होकर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

Img

यह घटना रविवार को चोपन नगर पंचायत क्षेत्र के रामलीला मैदान बैरियर पर हुई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर पंचायत में कई सालों से मनमाने तरीके से कार्य कराए जा रहे हैं और सरकारी धन का गलत इस्तेमाल हो रहा है।

Img

लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि 10 साल पहले बने एक शौचालय की बाउंड्री के नाम पर दोबारा घोटाला किया जा रहा है। इस पूरे मामले ने नगर पंचायत की कार्यशैली और फिजूलखर्ची पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पिछले साल लगाई गई टाइल्स के स्थान पर इस साल फिर से नया काम शुरू कर दिया गया है।

Img

रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि अध्यक्ष उस्मान अली जानबूझकर हर साल रामलीला के समय ही ऐसे काम कराते हैं, जिनका कोई औचित्य नहीं होता। उन्होंने एक साल पहले लगाए गए टाइल्स को फिर से बदलने का उदाहरण दिया, जिसे उन्होंने भ्रष्टाचार का प्रतीक बताया।

अजय सिंह ने यह भी बताया कि दूर-दराज से आने वाले ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं को शौच के लिए परेशानी होती है। रात्रि में हजारों की भीड़ के कारण कई लोग चोटिल भी हो चुके हैं। उन्होंने चिंता व्यक्त की कि नगर के एकमात्र खेल मैदान में बाउंड्री बनाने से यह छोटा हो जाएगा, जिससे और असुविधाएँ होंगी।

Img

जनार्दन बैसवार काशी प्रांत उपाध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद बताया कि माननीय योगी सरकार द्वारा प्रत्येक थानों में मीटिंग कर करके जिला अधिकारी के सामने निर्देश किया गया है जहां भी दुर्गा पूजा रामलीला हो रहा हो चाहे ग्राम पंचायत हो चाहे नगर पंचायत हो उसे पूरी साफ सफाई व्यवस्था सुदृढ़ किया जाए।

Img

लेकिन नगर पंचायत चोपन के अध्यक्ष देश में जिस तरह का उपद्रव चल रहा है उसको ध्यान में रखकर यहां का माहौल बिगाड़ना चाहते हैं कर्मचारियों को समय से ना भेज कर यहां ऐसी स्थिति पैदा कर रहे हैं जिससे बवाल हो साफ सफाई की व्यवस्था सुधार नहीं कर रहे हैं बार-बार सूचना देने के बाद भी यहां इनका कर्मचारी साफ सफाई झाडू नहीं लगाई जाती है।

Img

इसका घोर निंदा करते हैं अगर तत्काल इस पर सज्ञान नहीं लिया गया तो हिंदू समाज रोड पर आकर उनका कड़ा विरोध करेगा और उनके द्वारा किए जा रहे की कूकृतियों का कड़ा विरोध किया जाएगा।

Img

वही अधिशासी अधिकारी (ईओ) मधुसूदन जायसवाल ने नगर पंचायत चोपन पर लगे आरोपों को सिरे से ख़ारिज कर दिया और बताया कि छठ पूजा को देखते हुए शौचालय में कुछ कार्य चल रहा था। कार्य के लिए पहले से स्वीकृति दी जा चुकी थी। बार-बार शौचालय क्षतिग्रस्त उपद्ररियों द्वारा कर दिया जाता था। आये दिन शौचालय में कुछ न कुछ नुकसान कर दिया जाता था। इसलिए चारों तरफ बॉउंड्री कराने की बोर्ड ने स्वीकृति दी थी। कर्मचारी और सीसीटीवी कैमरा लगा कर सुरक्षा को दुरुस्त किया जाना था। लेकिन कुछ लोगों द्वारा विरोध किया जाने लगा।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.