Sonbhadra News: चोपन नगर पंचायत अतरिक्त प्रभार देख रहे अधिशासी अधिकारी का तबादला, अखिलेश सिंह ने संभाला कार्यभार.
चोपन नगर पंचायत में अधिशासी अधिकारी (ईओ) का परिवर्तन हुआ है। नगर पंचायत डाला के अधिशासी अधिकारी अखिलेश सिंह ने चोपन नगर पंचायत का अतिरिक्त कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उन्हें ओबरा नगर पंचायत का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इससे पहले, नगर पंचायत ओबरा के ईओ मधुसूदन जायसवाल, जो चोपन का अतिरिक्त प्रभार भी देख रहे थे, का शासन द्वारा स्थानांतरण कर दिया गया है।
sonbhadra
6:17 PM, Jan 7, 2026
Share:


नगर पंचायत डाला के अधिशासी अधिकारी अखिलेश सिंह ने चोपन नगर पंचायत का अतिरिक्त कार्यभार ग्रहण कर लिया है।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: चंदन कुमार, चोपन।
सोनभद्र।
चोपन नगर पंचायत में अधिशासी अधिकारी (ईओ) का परिवर्तन हुआ है। नगर पंचायत डाला के अधिशासी अधिकारी अखिलेश सिंह ने चोपन नगर पंचायत का अतिरिक्त कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उन्हें ओबरा नगर पंचायत का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इससे पहले, नगर पंचायत ओबरा के ईओ मधुसूदन जायसवाल, जो चोपन का अतिरिक्त प्रभार भी देख रहे थे, का शासन द्वारा स्थानांतरण कर दिया गया है।बुधवार को अखिलेश सिंह ने विधिवत रूप से चोपन नगर पंचायत पहुंचकर कार्यभार संभाला। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली और सभी सभासदों ने नए अधिशासी अधिकारी का स्वागत किया।
विज्ञापन
अध्यक्ष उस्मान अली ने इस दौरान कहा कि नगर पंचायत के विकास कार्यों को गति देना, जनसमस्याओं का त्वरित समाधान करना और शासन की योजनाओं को पारदर्शी ढंग से आम जनता तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नए अधिशासी अधिकारी के सहयोग से चोपन नगर पंचायत विकास के नए आयाम स्थापित करेगी। अधिशासी अधिकारी अखिलेश सिंह ने अपनी प्राथमिकताओं को रेखांकित करते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप चोपन और ओबरा दोनों नगर पंचायतों में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने बताया कि साफ-सफाई, पेयजल, सड़क, प्रकाश व्यवस्था सहित नगर की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। साथ ही, आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनका समयबद्ध निस्तारण किया जाएगा। इस अवसर पर सभासद दिव्यविकास सिंह, सलीम कुरैशी, अनिकेत रावत, नरेश यादव, सुशील कुमार, नागेंद्र यादव, रामपरीखा विश्वकर्मा, अनिल जायसवाल, पंकज बिंद और लिपिक अंकित पांडेय सहित कई लोग उपस्थित रहे।



