Sonbhadra News: आपसी रंजिश में मृत व्यक्ति पर दर्ज हुआ फर्जी मुकदमा, क्षेत्र में बना चर्चा का विषय.
बभनी में आपसी रंजिश के चलते फर्जी मुकदमे दर्ज कराने का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। इसमें एक व्यक्ति ने पांच साल पहले मृत हो चुके व्यक्ति के खिलाफ भी न्यायालय से मुकदमा दर्ज करवा दिया है।
sonbhadra
2:26 PM, Feb 10, 2026
Share:


पुलिस नोटिस से सकते में परिवार।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
विज्ञापन
बभनी में आपसी रंजिश के चलते फर्जी मुकदमे दर्ज कराने का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। इसमें एक व्यक्ति ने पांच साल पहले मृत हो चुके व्यक्ति के खिलाफ भी न्यायालय से मुकदमा दर्ज करवा दिया है। मृतक का पुत्र अब अपने पिता की जमानत के लिए दर-दर भटक रहा है। जानकारी के अनुसार, मरहू पुत्र शिव दास की मृत्यु पांच वर्ष पूर्व 29 फरवरी 2021 को वाराणसी के सर सुंदर लाल अस्पताल में इलाज के दौरान हो चुकी है। मृतक के छोटे पुत्र जय सिंह ने बताया कि म्योरपुर थाना क्षेत्र के किरविल निवासी विजय जायसवाल ने अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन की अदालत में उनके मृत पिता के खिलाफ दिसंबर 2025 में धमकी आदि का फर्जी मुकदमा दर्ज कराया है। जय सिंह के अनुसार, इस मामले में नौ जनवरी को पेशी थी, लेकिन उस दिन न्यायालय बंद था। अब सोमवार को फिर पेशी है। परिवार को तब आश्चर्य हुआ जब पिता की मौत के पांच साल बाद पुलिसकर्मी नोटिस तामील कराने पहुंचे। जय सिंह का आरोप है कि विजय जायसवाल उनकी जमीन हड़पने की नीयत से उनके मृत पिता पर यह फर्जी मुकदमा दर्ज कराया है, जिससे परिवार भयभीत है। मृतक के परिजनों ने पुलिस अधीक्षक से इस फर्जी मुकदमे की जांच कराने की मांग की है।
