Sonbhadra News: अल्ट्राटेक की बोरी में नकली सीमेंट, क्षेत्र में चर्चाओ का बाज़ार गर्म.
आदित्य बिरला ग्रुप के अल्ट्राटेक सीमेंट के नाम से नकली सीमेंट का कारोबार सोनभद्र के कई हिस्सों में फैल चुका है। जिसमें सीमेंट कम और रख ज्यादा है। कई बार भुक्तभोगियों ने दुकानदार से शिकायत की लेकिन दुकानदार अपनी गलती मानने को तैयार ही नहीं।
sonbhadra
5:03 PM, Aug 20, 2025
Share:


नकली अल्ट्राटेक सीमेंट बाज़ार में पांव पसार चूका है।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र.
सोनभद्र।
विज्ञापन
बिजपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर संचालित हार्डवेयर की दुकान में छत्तीसगढ़ के बलंगी और रघुनाथ नगर से नकली अल्ट्राटेक सीमेंट लाकर बेचने का गोरखधंधा इस समय खूब तेजी से फलफूल रहा है। बताया जाता है कि सरकार के टेक्स की चोरी कर नकली सीमेंट का कारोबार तेजी से पाव पसार रहा है। यह कारोबार क्षेत्र के अन्य चट्टी चौराहे पर खुली हार्डवेयर की दुकानों तक पहुंच गया है। पीड़ित भुक्तभोगी ने बताया कि उन्होंने दो दिन पहले अल्ट्राटेक सीमेंट चेतवा के एक दुकानदार से खरीदा था, जिसमे 90% राख की मात्रा मिली पाई गईं। दुकानदार से जब शिकायत करने पहुंचे तो उन्होंने सीमेंट वापस करने से मना करते हुए कहा कि हम भी छत्तीसगढ़ के रघुनाथ नगर से अल्ट्राटेक के नाम पर ही सीमेंट लाएं थे, लेकिन सीमेंट की शिकायत हर जगह से आ रही है। गौरतलब हो कि छत्तीसगढ़ बार्डर से लगे यूपी के बभनी, बचरा, महुअरिया, चपकी, बकरिहवा, सेवकामोड, जरहा, चेतवा, बीजपुर, नकट, नेमना समेत अन्य स्थानों पर खुली दो दर्जन से अधिक बिल्डिंग मैटेरियल की दुकानों तक यह गौरखधंधा चरम पर है। जिन्हें तस्कर ट्रकों में भर-भर के जंगली रास्ते रात को नकली सीमेंट पहुंचा कर खपाने में सफल हैं। भुक्तभोगियों ने कहा जिला प्रशासन को इस विषय पर ध्यान देना चाहिए। अल्ट्राटेक कंपनी को चाहिए कि वह अपने नाम से नकली सीमेंट के कारोबार पर लगाम लगाए नहीं तो इससे बदनामी अल्ट्राटेक सीमेंट और आदित्य बिड़ला ग्रुप की ही होगी।



