ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
क्राइम/न्यूज़/sonbhadra news fake in the greed of the land the case of grabbing ancestral property

Sonbhadra News: ज़मीन के लालच में फ़र्ज़ीवाड़ा, पैतृक संपत्ति हड़पने का मामला.

ज़मीन के लालच में फ़र्ज़ीवाड़ा का मामला सामने आया। पैतृक ज़मीन फर्जी परिवार रजिस्टर और मृत्यु प्रमाण पत्र भी बनवा लिया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने जालसाजी समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

sonbhadra

6:26 PM, Aug 21, 2025

Share:

Sonbhadra News: ज़मीन के लालच में फ़र्ज़ीवाड़ा, पैतृक संपत्ति हड़पने का मामला.
logo

चोपन थाना क्षेत्र में ज़मीन का फर्जीवाड़ा।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

सोनभद्र।

चोपन थाना के बघनार गांव में एक परिवार द्वारा पैतृक संपत्ति हड़पने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने फर्जी परिवार रजिस्टर और मृत्यु प्रमाण पत्र भी बनवा लिया। जिसके बाद पीड़ित प्रार्थी संतोष कुमार सिंह ने अपने भतीजे राहुल सिंह और अन्य के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। मिली शिकायत के अनुसार, संतोष सिंह की दादी का देहांत वर्ष 2008 में हो गया था। ज़मीन के लालच में आरोपी राहुल सिंह ने एक अन्य महिला का कूटरचित उपयोग कर उसी वर्ष एक फर्जी वसीयत पंजीकृत करवा ली।

विज्ञापन

Img

जिसके बाद फर्जी दस्तावेजों का उपयोग तहसील और भूमि चकबंदी अदालतों में मामले दायर करने के लिए किया गया। हालांकि की जांच में दस्तावेज फर्जी पाए जाने पर अदालतों ने इन्हें सिरे से खारिज कर दिया। मामला थाना पर जाने पर भी आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई न होता देख पीड़ित ने न्यायालय में गुहार लगाई। शिकायत सही पाते हुए न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने राहुल सिंह, उनके पिता राजेंद्र प्रताप सिंह, लालमोहन सिंह और अर्जुन मिश्रा के खिलाफ जालसाजी समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.