मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news family members kept wandering in search dead body found hanging from a tree after 25 days

Sonbhadra News: तलाश में भटकते रहे परिजन, 25 दिन बाद पेड़ से लटका मिला शव.

अनपरा थाना क्षेत्र के रेहटा गांव निवासी 74 वर्षीय शुकरूल, जो 10 जून से लापता थे, उनका शव शनिवार को ककरी खदान के ऊपर स्थित पहाड़ी पर एक पेड़ से लटका मिला। शव अत्यधिक सड़ी-गली अवस्था में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।

sonbhadra

8:16 PM, Jul 4, 2026

Share:

Sonbhadra News: तलाश में भटकते रहे परिजन, 25 दिन बाद पेड़ से लटका मिला शव.
logo

अनपरा थाना क्षेत्र के ककरी खदान की पहाड़ी पर पेड़ से लटका मिला शव।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

अनपरा थाना क्षेत्र में लगभग 25 दिन से लापता चल रहे एक बुजुर्ग का शव शनिवार को ककरी खदान के ऊपर स्थित पहाड़ी पर एक पेड़ से लटका मिला। शव की हालत अत्यधिक सड़ी-गली होने के कारण मौत करीब तीन सप्ताह पहले होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार, ग्राम रेहटा निवासी 74 वर्षीय शुकरूल पुत्र भुलन 10 जून 2026 को अचानक घर से लापता हो गए थे। परिजनों ने काफी तलाश के बाद अनपरा थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस और परिजन उनकी तलाश में जुटे रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। शनिवार को मृतक की पत्नी बकरियां चराने के लिए ककरी खदान के पास स्थित पहाड़ी पर पहुंची। वहां उन्हें तेज दुर्गंध महसूस हुई। आसपास खोजबीन करने पर उन्होंने एक पेड़ से लटका शव देखा। पास जाकर पहचान करने पर पता चला कि वह उनके पति शुकरूल का ही शव है। यह दृश्य देखकर वह बदहवास हो गईं। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर अनपरा थाना पुलिस और क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया। शव काफी पुराना और सड़ी-गली अवस्था में था, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि मौत करीब 20 से 25 दिन पहले हुई होगी। पुलिस के अनुसार, अब तक की जांच में किसी व्यक्ति पर कोई आरोप या संदेह सामने नहीं आया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आगे की जांच के बाद ही चल सकेगा।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.