ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news farewell given to ganpati bappa with tears in eyes immersion procession started with musical instruments

Sonbhadra News: नम आंखों से दी गई गणपति बप्पा को विदाई, गाजे-बाजे के साथ निकली विसर्जन यात्रा.

बभनी के असनहर गांव में पांच दिवसीय गणेश पूजनोत्सव का शनिवार को गणपति प्रतिमा विसर्जन के साथ समापन हुआ। गाजे-बाजे के साथ निकली विसर्जन यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे लगाए। आश्रम जलाशय में आचार्य शिवेश द्विवेदी के मार्गदर्शन में विधि-विधान से पूजा के बाद श्रद्धालुओं ने नम आंखों से प्रतिमा का विसर्जन किया।

sonbhadra

7:04 PM, Sep 19, 2026

Share:

Sonbhadra News: नम आंखों से दी गई गणपति बप्पा को विदाई, गाजे-बाजे के साथ निकली विसर्जन यात्रा.
logo

गाजे-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा में उमड़े श्रद्धालु, आश्रम जलाशय में विधि-विधान से गणपति प्रतिमा का विसर्जन किया गया।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।

विकास खंड बभनी के असनहर गांव में पांच दिवसीय गणेश पूजनोत्सव का शनिवार को गणपति महाराज की प्रतिमा विसर्जन के साथ समापन हो गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने नम आंखों से गणपति बप्पा को विदाई दी। गाजे-बाजे के साथ निकली विसर्जन यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। गणपति बप्पा मोरया और अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। गणेश पूजा समिति की ओर से आयोजित पूजनोत्सव में पांच दिनों तक भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। प्रतिदिन श्रद्धालुओं ने गणपति महाराज का पूजन कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। शनिवार को सुबह पूजा-अर्चना और आरती के बाद प्रतिमा को विसर्जन के लिए रवाना किया गया।श्रद्धालु ढोल-नगाड़े और गाजे-बाजे के साथ गणपति की प्रतिमा लेकर आश्रम जलाशय पहुंचे। रास्ते भर श्रद्धालु गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगाते रहे। जलाशय पहुंचने के बाद आचार्य शिवेश द्विवेदी के मार्गदर्शन में विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने नम आंखों से गणपति महाराज की प्रतिमा को जल में विसर्जित किया।पूजनोत्सव के दौरान यजमान के रूप में कमलेश कुशवाहा और उनकी पत्नी ने धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागिता की। आचार्य शिवेश द्विवेदी ने मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न कराई। विसर्जन यात्रा में महिलाओं, बच्चों और युवाओं सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे। इस मौके पर लालकेश कुशवाहा, उमेश कुमार, मुकेश कुमार, अनिल सोनी, विकास कुमार,सोनू सिंह, बृजेश कुमार आदि लोग शामिल हुए।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.