ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news farewell to maa durga with tearful eyes in bijpur immersion of idols in rihand reservoir

Sonbhadra News: बीजपुर में नम आंखों से मां दुर्गा को विदाई, रिहंद जलाशय में हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन.

बीजपुर क्षेत्र में मंगलवार को मां दुर्गा की प्रतिमाओं का नम आंखों से विसर्जन किया गया। बीजपुर बाजार, दुधिया देवी और कांट्रेक्टर कॉलोनी सहित विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिमाएं रिहंद जलाशय में विसर्जित की गईं। प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस की मुस्तैदी के बीच विसर्जन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

sonbhadra

9:07 PM, Oct 20, 2026

Share:

Sonbhadra News: बीजपुर में नम आंखों से मां दुर्गा को विदाई, रिहंद जलाशय में हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन.
logo

मां दुर्गा की प्रतिमाओं का रिहंद जलाशय में विसर्जन, नम आंखों से विदाई देते श्रद्धालुओं ने अगले वर्ष फिर आगमन की कामना की।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।

दशहरा पर्व के समापन पर मंगलवार को बीजपुर क्षेत्र में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का नम आंखों से विसर्जन किया गया। भक्तिमय माहौल और गाजे-बाजे के बीच निकले विसर्जन जुलूस में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। मां दुर्गा को विदाई देते समय श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं और अगले वर्ष फिर से आगमन की कामना के साथ भक्तों ने मां को विदा किया। बीजपुर बाजार स्थित मुख्य दुर्गा पंडाल, दुधिया देवी पंडाल और कांट्रेक्टर कॉलोनी के पंडालों से मां दुर्गा की प्रतिमाओं का भव्य विसर्जन जुलूस निकाला गया। जुलूस में ढोल-नगाड़ों की गूंज और ‘बोलो दुर्गा मैया की जय’ के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालु नाचते-गाते और जयकारे लगाते हुए विसर्जन स्थल की ओर बढ़े। खासकर युवाओं में काफी उत्साह देखने को मिला। बीजपुर बाजार, दुधिया देवी और कांट्रेक्टर कॉलोनी के शांति नगर एवं शांति नगर-2 सहित विभिन्न क्षेत्रों से निकलीं मां दुर्गा की प्रतिमाओं को रिहंद जलाशय में विधि-विधान के साथ विसर्जित किया गया। इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे। मां की विदाई के समय भक्तों ने अगले वर्ष फिर से आने की प्रार्थना की। वही विसर्जन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए बीजपुर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। पुलिस की मुस्तैदी के बीच विसर्जन कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। विसर्जन कार्यक्रम में बृजकिशोर गुप्ता, ललन सिंह, सीताराम शर्मा, विजेंद्र सिंह उर्फ बग्गा सिंह, संतवन सिंह, मुन्ना प्रसाद, नागेंद्र सिंह, रविंद्र गुप्ता, विनोद गर्ग, सुरेंद्र अग्रहरी, गौतम वर्मा, शिवधारी गुप्ता, परशुराम पाल, इंद्रदेव सिंह, संतोष गुप्ता, बब्बन ठाकुर और शुभम गुप्ता , विजय यादव, उमेश सिंह, शिवजी,सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। मां दुर्गा की विदाई के साथ ही क्षेत्र में दुर्गा पूजा का समापन हुआ। भक्तों ने नम आंखों से मां को विदा करते हुए अगले वर्ष फिर से आगमन की कामना की।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.