ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news farewell to mother durga with tearful eyes in babhni cheers echoed in asnahar and sahagora

Sonbhadra News: बभनी में नम आंखों से मां दुर्गा को दी विदाई, असनहर और सहगोड़ा में गूंजे जयकारे.

बभनी के असनहर, शिव मंदिर और अन्य स्थानों पर स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं का बुधवार को श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ व1zसर्जन किया गया। सहगोड़ा गांव में 101 महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली और ढोल-नगाड़ों के साथ करीब दो किलोमीटर की विसर्जन यात्रा पूरी की। असनहर के आश्रम जलाशय और सहगोड़ा बांध में प्रतिमा विसर्जन के बाद भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

sonbhadra

6:11 PM, Oct 21, 2026

Share:

Sonbhadra News: बभनी में नम आंखों से मां दुर्गा को दी विदाई, असनहर और सहगोड़ा में गूंजे जयकारे.
logo

बभनी क्षेत्र में मां दुर्गा की विसर्जन यात्रा में कलश लिए शामिल हुईं महिलाएं, जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने नम आंखों से माता रानी को विदाई दी।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।

सोनभद्र।

विकास खंड बभनी क्षेत्र में शारदीय नवरात्र के नौ दिवसीय दुर्गा पूजा महोत्सव का समापन बुधवार को श्रद्धा, भक्ति और भावुक माहौल के बीच हुआ। पुरानी बस्ती असनहर, बभनी शिव मंदिर, चपकी और सहगोड़ा सहित विभिन्न स्थानों पर स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विधि-विधान से विसर्जन किया गया। इस दौरान देवी गीतों, ढोल-नगाड़ों और जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना रहा।

भावुक गीतों के बीच असनहर में प्रतिमा विसर्जन-:

विज्ञापन

पुरानी बस्ती असनहर और बभनी शिव मंदिर सहित विभिन्न स्थानों की प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान ‘हमनी के छोड़के नगरिया न हो, कहंवा जइबू हे माई…’ जैसे भावुक देवी गीत गूंजते रहे। नौ दिनों तक मां की आराधना करने के बाद विदाई के समय श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। भक्तों ने अगले वर्ष फिर आने का निमंत्रण देते हुए माता रानी से परिवार की सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। विसर्जन यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। बाजे-गाजे और डीजे की धुन पर भक्त नाचते-गाते हुए आगे बढ़े। जूनियर हाईस्कूल असनहर, चपकी और सहगोड़ा सहित अन्य स्थानों पर स्थापित प्रतिमाओं का भी विसर्जन किया गया। आचार्य सुनील कुमार द्विवेदी ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई। इसके बाद असनहर स्थित आश्रम जलाशय में प्रतिमा विसर्जन किया गया। विसर्जन के उपरांत भंडारे में श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान अमरदेव पांडेय, सूर्यकांत दुबे, संतोष कुमार, मुकेश कुमार, सतीश कुमार पांडेय, कमाल कश्यप, सोनू कश्यप, सविता पांडेय, विकास पांडेय, राजेंद्र तिवारी और अभय पांडेय सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

सहगोड़ा में 101 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा-:

उधर, सहगोड़ा गांव स्थित शिव मंदिर प्रांगण में दुर्गा पूजा समिति की ओर से आयोजित नौ दिवसीय महोत्सव का समापन भी धूमधाम से हुआ। बुधवार को पूजा-अर्चना, हवन और आरती के बाद मां दुर्गा सहित भगवान गणेश, कार्तिकेय, मां सरस्वती और मां लक्ष्मी की प्रतिमाओं की विसर्जन यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में 101 महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर भाग लिया। ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर श्रद्धालु नाचते-गाते करीब दो किलोमीटर की यात्रा पूरी कर सहगोड़ा बांध पहुंचे, जहां प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। मां के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। आयोजन के दौरान सड़क पर आवागमन बाधित न हो, इसका भी ध्यान रखा गया। पूरे धार्मिक कार्यक्रम को पंडित रवि चन्द दुबे ने विधि-विधान से संपन्न कराया। विसर्जन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर प्रदीप कुमार शुक्ला, रमाशंकर तिवारी, राजेश देवांगन, राजेश राज, शैलेन्द्र पनिका, अनिल भारती और उदय गुप्ता सहित समिति के सदस्य मौजूद रहे। दोनों स्थानों पर मां दुर्गा की विदाई के साथ नवरात्र महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के बीच संपन्न हुआ।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.