ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news farmer dies due to lightning questions raised on not getting ambulance facility for 3 hours

Sonbhadra News: आकाशीय बिजली से किसान की मौत, 3 घंटे एंबुलेंस सुविधा न मिलने पर उठे सवाल.

सोनभद्र के टेढ़ा गांव में आकाशीय बिजली से किसान धनधारी यादव (62) की मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब वह खेत में पशु चरा रहे थे। परिजन तीन घंटे तक एंबुलेंस का इंतजार करते रहे। बाद में निजी वाहन से सीएचसी दुद्धी ले जाया गया, जहां मृत घोषित किया गया। घटना के बाद स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

sonbhadra

11:15 PM, May 4, 2026

Share:

Sonbhadra News: आकाशीय बिजली से किसान की मौत, 3 घंटे एंबुलेंस सुविधा न मिलने पर उठे सवाल.
logo

घटना के बाद स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

कोतवाली क्षेत्र के टेढ़ा गांव में सोमवार शाम तेज आंधी, बारिश और गरज-चमक के दौरान एक किसान की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद तीन घंटे तक एंबुलेंस न मिलने से स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार 62 वर्षीय धनधारी यादव घर से करीब एक किलोमीटर दूर पशुओं को चराने गए थे। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हुआ और वह आकाशीय बिजली की चपेट में आकर अचेत हो गए। खेत में मौजूद अन्य चरवाहों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद परिजन उन्हें घर ले आए। परिजनों ने तत्काल एंबुलेंस बुलाने का प्रयास किया, लेकिन करीब तीन घंटे तक एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो सकी। स्थिति गंभीर होने पर परिजन शाम लगभग छह बजे निजी वाहन से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्साधीक्षक डॉ. शाह आलम ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के भतीजे संजय कुमार ने बताया कि 13 मई को उनकी नातिन की बारात आने वाली थी और पूरा परिवार शादी की तैयारियों में जुटा था। इस हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि समय पर एंबुलेंस मिल जाती तो शायद उनकी जान बचाई जा सकती थी। घटना के बाद स्वास्थ्य सेवाओं की लापरवाही को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। परिजनों ने आरोप लगाया कि तीन घंटे तक एंबुलेंस के इंतजार ने एक जिंदगी छीन ली। मृतक धनधारी यादव के परिवार में दो पुत्र और पांच विवाहित पुत्रियां हैं। समाचार लिखे जाने तक उनका शव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में रखा हुआ था।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.