ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news farmer dies due to snakebite chaos in the family

Sonbhadra News: सर्पदंश से किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम.

बभनी थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव निवासी 56 वर्षीय किसान लक्ष्मण पुत्र सोबरन की सर्पदंश से मौत हो गई। परिजन पहले उन्हें झाड़-फूंक के लिए ले गए, इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर और फिर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

sonbhadra

6:54 PM, Jul 27, 2026

Share:

Sonbhadra News: सर्पदंश से किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम.
logo

मृत किसान की फ़ाइल फोटो

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।

बभनी थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव में सर्पदंश से एक किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान लक्ष्मण (56) पुत्र सोबरन के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, चैनपुर गांव निवासी लक्ष्मण रविवार रात भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चले गए। परिजनों के मुताबिक रात करीब एक बजे उन्हें किसी विषैले जीव ने काट लिया। कुछ ही देर में उनकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए पहले चौना गांव में झाड़-फूंक कराने ले गए। वहां करीब आधे घंटे तक झाड़-फूंक कराई गई, लेकिन उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। इसके बाद परिजन रात करीब 3:15 बजे उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर लेकर पहुंचे। वहां तैनात चिकित्सक डॉ. धर्मराज मौर्य ने प्राथमिक उपचार शुरू किया, लेकिन हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद लक्ष्मण को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर बभनी थाने के उपनिरीक्षक अखिलेश पाठक जिला अस्पताल पहुंचे और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) हैं। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। चिकित्सकों का कहना है कि सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक के बजाय मरीज को बिना देर किए नजदीकी अस्पताल पहुंचाना चाहिए। समय पर चिकित्सकीय उपचार मिलने से कई मामलों में मरीज की जान बचाई जा सकती है। पुलिस मामले की आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.