Sonbhadra News: यूरिया को लेकर लैंपस कार्यालय पर किसानों का जमकर हंगामा, बुलानी पड़ी पुलिस.
म्योरपुर विकास खंड परिसर में स्थित लैंपस पर बुधवार को बड़ी संख्या में पहुंचे किसानों ने यूरिया खाद न मिलने को लेकर हंगामा किया। जिसके बाद सचिव की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
sonbhadra
9:28 PM, Aug 13, 2025
Share:


लैंपस पर हंगामा के बीच किसानों की उमड़ी भीड़।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
म्योरपुर के विकास खंड परिसर में उस समय अधिकारियों के बीच हड़कंप की स्थित बन गईं जब बुधवार को किसानों ने यूरिया खाद न मिलने को लेकर जमकर हंगामा किया। किसानों का कहना था कि सरकारी दर पर यूरिया नहीं मिल रहा है। यूरिया न मिलने से फसल ख़राब होने की कगार पर है। किसानों का आरोप है कि यूरिया की सरकारी दर 270 रुपए प्रति बोरी है। जिसका विभाग कमी का रोना रो रहा और किसानों को नहीं दिया जा रहा। जबकि बाजार में दुकानदारों के पास बड़ी मात्रा में यूरिया डंप पड़ी है, जिसे 620 से 700 रुपए प्रति बोरी तक बेचा जा रहा है। क्षेत्रीय बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति लिमिटेड पर सुबह 8 बजे से ही किसान बड़ी मात्रा जमा होने लगे।
विज्ञापन
बता दे कि आरंगपानी, किरबिल और म्योरपुर न्याय पंचायतों की लगभग तीन दर्जन ग्राम पंचायतों के किसान दोपहर तक वहां पहुंच गए और उन्होंने सीधे-सीधे आरोप लगाया कि बाजार में दुकानदारों के पास बड़ी मात्रा में यूरिया जमा है। लेकिन सरकारी दर पर यह उपलब्ध नहीं हो रहा है। किसानों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द यूरिया की आपूर्ति नहीं की गई तो वे बड़ा आंदोलन भी कर सकते है। म्योरपुर लैंपस पर 220 बोरी यूरिया होने की सूचना थी। इसी के आधार पर किसानों को बुधवार को खाद मिलने की जानकारी दी गई थी। हालांकि भीड़ को देखते हुए पुलिस ने वितरण से मना कर दिया। वही लैंपस सचिव नारायण पटेल ने स्थिति को देखते हुए म्योरपुर थाने से पुलिस बल की मांग की।



