ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news farmers stunned by stray animals pleading for solution by giving memorandum to dm

Sonbhadra News: आवारा पशुओं से किसान त्रस्त, डीएम को ज्ञापन देकर लगाई समाधान की गुहार.

खैरटिया के किसान इन दिनों आवारा पशुओं से परेशान है, आवारा पशु खेत में लगी फसल चर जा रहे है। सम्पूर्ण समाधान दिवस पर किसानों ने डीएम सोनभद्र को ज्ञापन देकर समाधान की गुहार लगाई है।

sonbhadra

8:35 PM, Sep 6, 2025

Share:

Sonbhadra News: आवारा पशुओं से किसान त्रस्त, डीएम को ज्ञापन देकर लगाई समाधान की गुहार.
logo

फसलों को चरती आवारा पशुएं।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

सोनभद्र।

ओबरा तहसील क्षेत्र के आदिवासी दलित समेत अन्य किसान आवारा पशुओं से परेशान हैं। लाख जतन के बाद भी आवारा पशु उनकी फसलों को चर रहे हैं। इससे आदिवासी, दलित और अन्य समुदायों के किसान त्रस्त हैं। किसानों ने कहा दिन में रखवाली करने से आवारा पशु कम आते है लेकिन जब रात में नींद लग जाती है तो बड़ी संख्या में पशु आकर हमारी फसलों को नष्ट कर देते है। परेशान किसान ओबरा तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर पत्र सौपकर डीएम से गुहार लगाई हैं कि कोई भी उपाय करके समस्या का समाधान निकाला जाए।

ग्रामीण शिवदत्त दुबे ने बताया कि बिल्ली मारकुंडी टोला खैरटिया के किसान दिन रात मेहनत करके किसी तरीके से खेती करते है। आवारा पशुओं किसानों का फसल नष्ट कर बर्बाद कर दे रही हैं। जिस वजह से इस महंगाई के युग में अन्नदाताओं का जीना हराम हो गया है। उनके खून पसीने से जो फसल पैदा होती है उसको जानवर चर जाते हैं। मेहनत करने के बाद फसल घर तक नहीं आ पाती जिससे दुःख होता है।

Img

फसलों के नुकसान से घर के सदस्य भी परेशान होते है। समस्या यह है कि कुछ स्थानीय पशुपालक हैं जो दुग्ध दुहने के बाद पशुओं को छोड़ देते हैं शाम को फिर बांध लेते हैं। शिवदत्त दुबे ने ऐसे पशुपालकों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है ताकि किसानों का फसल नष्ट होने से बच जाये। शिवदत्त दुबे ने बताया कि इससे पहले कई बार संबंधित अधिकारियो को अवगत कराया जा चूका है कि छूटा पशुओं के वजह से किसान परेशान होकर त्रस्त आ चुके है। खून पसीने से एक-एक अन्य को किसान बनाता है, उसका यह परिणाम होता है कि जानवर जाकर फसलों को चर जाते हैं। अन्नदाताओं की समस्या को अधिकारी सुने और छूटा पशुओं पर लगाम लगाया जाए, ताकि किसानों का जीवन सुखद हो।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.