ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news farmers upset due to fertilizer shortage in the district farmers performed strongly in vindhamganj area

Sonbhadra News: जिले में खाद की किल्लत से किसान परेशान, विंढमगंज क्षेत्र में किसानों ने किया जोरदार प्रदर्शन.

जिले में खाद की किल्ल्त लगातार देखी जा रही है। कोन के बाद विंढमगंज में भी किसानों ने खाद की कम आपूर्ति को लेकर प्रदर्शन किया है। बता दे कि खाद की आपूर्ति कम हो रही जबकि खाद की ज़रूरत वाले किसानों की तादाद बहुत ज्यादा है।

sonbhadra

3:29 PM, Aug 20, 2025

Share:

Sonbhadra News: जिले में खाद की किल्लत से किसान परेशान, विंढमगंज क्षेत्र में किसानों ने किया जोरदार प्रदर्शन.
logo

खाद न मिलने से नाराज़ किसानों का लैंपस पर जोरदार प्रदर्शन

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

सोनभद्र।

विंढमगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत सलैयाडिह में स्थित क्रय विक्रय सहकारी समिति, विंढमगंज लैंपस के साथ-साथ कोलीनडूबा ग्राम पंचायत में स्थित मेदनीखाड लैंपस पर बीते एक पखवारे से खाद का समुचित वितरण नहीं होने से आक्रोशित किसानों ने आज केंद्रो पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों को खाद दो, खाद दो के जोरदार नारा लगाया गया। उप निरीक्षक केके सिंह ने मौके पर पहुंचकर हालात को नियंत्रित करने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस और किसानों में हल्की नौकझोंक भी हुई।

Img

मौके पर मौजूद सैकड़ो किसानों ने आक्रोशित हो कर मौके पर मौजूद दरोगा को घेर कर किसानों पर अत्याचार नहीं सहेंगे, नहीं सहेंगे की नारेबाजी करने लगे, किसानों की भारी तादाद की वजह से रांची-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध हो गया। हालात गंभीर होने की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक भानु प्रताप सिंह ने खाद वितरण करने हेतु उप जिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी को मौके की हालत से अवगत कराया।

विज्ञापन

Img

बता दे कि वर्तमान समय में जहां धान की फसल में खाद डालना अति आवश्यक हो गया है वही एक पखवारे से केंद्रो पर खाद की आपूर्ति खपत से काफी कम होने के कारण किसान आक्रोशित हो गए हैं। बुधवार को उक्त तीनों केंद्र पर सैकड़ो की तादाद में किसान खाद लेने के लिए एकत्रित हो गए, काफी देर तक खाद नहीं मिलने पर किसानों ने खाद दो, खाद दो, खाद की कालाबाजारी नहीं सहेंगे, नहीं सहेंगे के जोरदार नारेबाजी करने लगे।

Img

वही विंढमगंज लैंपस के सचिव दीप नारायण यादव ने बताया कि हमारे केंद्र पर 220 बोरी खाद आया है। क्रय विक्रय समिति के सचिव सुरेश यादव ने बताया कि हमारे केंद्र पर 120 बोरी खाद आई है और मेदनीखाड़ लैंप्स के सचिव नारायण यादव ने बताया कि हमारे केंद्र पर 220 बोरी खाद आई है। मौजूदा आई खादों की तुलना में तीनों केंद्रों पर लगभग 1200 किसान खाद लेने के लिए एकत्रित है तो हम लोग कैसे खाद का वितरण करें। जब तक उच्चाधिकारी मौके पर मौजूद होकर खाद का वितरण नहीं कराएंगे तब तक हम सचिवों से खाद का वितरण कर पाना काफी मुश्किल है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.