मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news father left his seven and five year old sons crying committed suicide by hanging himself

Sonbhadra News: सात और पांच साल के बेटों को बिलखता छोड़ गया पिता, फांसी लगाकर दी जान.

जुगैल थाना क्षेत्र के जमुअल गांव में 27 वर्षीय बृजेश हरिजन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह अपने पीछे 7 और 5 वर्ष के दो बेटों को छोड़ गया है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, घटना से पहले पारिवारिक विवाद की बात सामने आ रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है

sonbhadra

11:11 AM, Jul 20, 2026

Share:

Sonbhadra News: सात और पांच साल के बेटों को बिलखता छोड़ गया पिता, फांसी लगाकर दी जान.
logo

जमुअल गांव में युवक की आत्महत्या की सूचना पर मौके पर पहुंची जुगैल पुलिस, ग्रामीणों से घटना की जानकारी लेते पुलिस अधिकारी।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

जनपद के जुगैल थाना क्षेत्र स्थित जमुअल गांव में रविवार रात एक 27 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान बृजेश पुत्र लाल बिहारी के रूप में हुई है। वह अपने पीछे 7 और 5 वर्ष के दो मासूम बेटों को छोड़ गया है। परिजनों और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, मृतक बृजेश की पत्नी उर्मिला (25) का मायका शिल्पी गांव में है। बताया जा रहा है कि उर्मिला अधिकतर अपने मायके में रहती थी। सूत्रों का दावा है कि ससुराल पक्ष में किसी बात को लेकर विवाद होने के बाद बृजेश अपने गांव जमुअल लौट आया। यहीं उसने घर के कच्चे मकान की तरक (छाजन की लकड़ी) में कपड़े की रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि, पुलिस ने इस विवाद की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस के अनुसार, रविवार रात करीब 9:40 बजे उन्हें जमुअल गांव में एक व्यक्ति द्वारा फांसी लगाए जाने की सूचना मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि फिलहाल इस मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मामले की जांच जारी है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.