ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news father murdered daughter mother was also involved in the crime couple arrested parents were angry with the love affair

Sonbhadra News: पिता ने की बेटी की हत्या, वारदात में मां भी शामिल, दंपति गिरफ्तार, प्रेम संबंध से नाराज थे माता-पिता.

घोरावल में एक सनसनी मामले का खुलासा पुलिस ने किया है। मासूम की हत्या किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि उसके अपने पिता ने की, मां भी जघन्य अपराध की साक्षी थी। दम्पति ने झूठी कहानी गढ़कर पुलिस को गुमराह किया, लेकिन जुर्म ज्यादा देर तक नहीं छूप पाया।

sonbhadra

4:18 PM, Jan 10, 2026

Share:

Sonbhadra News: पिता ने की बेटी की हत्या, वारदात में मां भी शामिल, दंपति गिरफ्तार, प्रेम संबंध से नाराज थे माता-पिता.
logo

हत्या में शामिल दंपति को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

सोनभद्र।

सोनभद्र में एक बेटी की हत्या के मामले में घोरावल पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि बेटी की हत्या उसके पिता ने की थी, जिसमें मां भी शामिल थी। पुलिस को गुमराह करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। यह घटना 4-5 जनवरी की रात की है। मृतका के पिता रामलखन उर्फ रवि उर्फ बाठे ने घोरावल थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने दावा किया था कि अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर उनकी बेटी आरती की गला दबाकर हत्या कर दी है। रामलखन ने खुद को पीड़ित बताते हुए दो युवकों पर झूठा आरोप भी लगाया था। शुरुआती जांच में यह मामला बाहरी हत्या का प्रतीत हो रहा था, लेकिन पुलिस को कुछ तथ्यों पर संदेह हुआ। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा और क्षेत्राधिकारी राहुल पांडेय के निर्देशन में एक टीम गठित की गई, जिसने मामले की गहराई से जांच शुरू की।

विज्ञापन

Img

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आरती की मौत गला दबाने से होने की पुष्टि हुई। मोबाइल कॉल डिटेल, लोकेशन और सीसीटीवी फुटेज जैसे साक्ष्यों से पता चला कि घटना के समय घर में कोई बाहरी व्यक्ति मौजूद नहीं था। कड़ी पूछताछ के बाद रामलखन ने स्वीकार किया कि उसने दुपट्टे से अपनी बेटी का गला दबाकर हत्या की थी। उसकी पत्नी कृष्णावती ने भी इस अपराध में उसका साथ दिया। क्षेत्राधिकारी राहुल पांडेय ने बताया कि मृतका आरती का बृजेश नामक युवक से प्रेम संबंध था और वह उसी के साथ रहना चाहती थी। माता-पिता को यह रिश्ता मंजूर नहीं था और उन्होंने उसकी शादी मिर्जापुर में तय कर दी थी। शादी से इनकार करने पर माता-पिता नाराज हो गए और उन्होंने मिलकर आरती की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को पुराने पक्के मकान से हटाकर मड़ई वाले घर में रखा गया, ताकि प्रेमी और अन्य लोगों को फंसाया जा सके। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.