Sonbhadra News: पति और भांजे के साथ मिलकर महिला मित्र ने चंदौली के प्रॉपर्टी डीलर की हत्या.
घोरावल कोतवाली क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया है। कथित प्रेम-प्रसंग के चलते एक प्रॉपर्टी डीलर की बेरहमी से हत्या कर शव को सिरसा डैम में फेंकने का मामला प्रकाश में आया है। मृतक की पहचान चंदौली जनपद निवासी लगभग 50 वर्षीय कुंवार मौर्या के रूप में हुई है, जो प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य करते थे।
sonbhadra
8:09 PM, Mar 28, 2026
Share:


मृतक कुंवर मौर्या कि फ़ाइल फोटो
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र। जिले के घोरावल कोतवाली क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया है। कथित प्रेम-प्रसंग के चलते एक प्रॉपर्टी डीलर की बेरहमी से हत्या कर शव को सिरसा डैम में फेंकने का मामला प्रकाश में आया है। मृतक की पहचान चंदौली जनपद निवासी लगभग 50 वर्षीय कुंवर मौर्या के रूप में हुई है, जो प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य करते थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 22 मार्च को वह अपने ड्राइवर रोहित के साथ सोनभद्र आए थे और घोरावल क्षेत्र के नौगढ़वा गांव में एक महिला परिचित के घर ठहरे थे। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला अवैध संबंधों से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। आरोप है कि महिला ने अपने पति और एक रिश्तेदार (भांजे) के साथ मिलकर प्रॉपर्टी डीलर की हत्या कर दी। हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को पत्थरों से बांधकर सिरसा डैम की गहराई में फेंक दिया गया। घटना का खुलासा मृतक के ड्राइवर के बयान से हुआ। उसने बताया कि घटना के बाद उसे धमकाकर शव को ठिकाने लगाने में शामिल किया गया था।
विज्ञापन
डर के कारण वह कुछ दिनों तक चुप रहा, लेकिन बाद में उसने चंदौली पहुंचकर मृतक के परिजनों को पूरी जानकारी दी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। इसके बाद पुलिस टीम ने डैम में सर्च ऑपरेशन चलाकर शव बरामद कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के बाद से ही मुख्य आरोपी महिला, उसका पति और अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है।
