Sonbhadra News: 10 किलो से अधिक गांजा के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार, कार व मोबाइल बरामद.
जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत म्योरपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 किलो 150 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त एक डीजायर कार, दो मोबाइल फोन और नगदी भी बरामद की है।
sonbhadra
6:18 PM, Mar 12, 2026
Share:


गांजा तस्करी के बदले अच्छी रकम मिलने की वजह से करती है तस्करी का कार्य- अभियुक्ता
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।
सोनभद्र।
विज्ञापन
जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत म्योरपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 किलो 150 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त एक डीजायर कार, दो मोबाइल फोन और नगदी भी बरामद की है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय के नेतृत्व में म्योरपुर थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार महिला की पहचान मीरा देवी उर्फ गुड़िया (48 वर्ष) पत्नी जितेंद्र नाथ उर्फ मुन्ना निवासी ग्राम कुण्डाडीह टोला चन्द्रभान नगर थाना म्योरपुर (हाल पता पूर्वी परासी थाना अनपरा) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार महिला के कब्जे से एक बोरी में रखे 10 पैकेट में कुल 10 किलो 150 ग्राम अवैध गांजा, तस्करी में प्रयुक्त डीजायर कार संख्या UP64AV3973, दो मोबाइल फोन और नगद रुपये बरामद किए गए हैं। इस संबंध में थाना म्योरपुर में मु.अ.सं. 40/2026 धारा 8/20/27A/29/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ में अभियुक्ता ने बताया कि वह अपने साथियों सुरेन्द्र यादव उर्फ सोनू और लल्लन कुमार रवानी के साथ मिलकर गांजा की तस्करी करती थी। सुरेन्द्र यादव द्वारा गांजा देकर अनपरा पहुंचाने के लिए कहा गया था, जहां इसे एक अज्ञात व्यक्ति को देना था। इसके बदले उन्हें अच्छी रकम मिलती थी। पुलिस के अनुसार बरामद डीजायर कार भी इसी अवैध कमाई से खरीदी गई थी। पुलिस ने बताया कि मामले में नामजद अन्य आरोपी लल्लन कुमार रवानी और सुरेन्द्र यादव उर्फ सोनू की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्ता को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष म्योरपुर रामदरश राम, उपनिरीक्षक गुलाब सोनकर, महिला हेड कांस्टेबल संगीता पाठक तथा कांस्टेबल शिवेन्द्र प्रताप सिंह शामिल रहे।
