ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news fierce collision between three vehicles in duddhi mini truck driver killed four injured

Sonbhadra News: दुद्धी में तीन वाहनों की भीषण टक्कर, मिनी ट्रक चालक की मौत, चार घायल.

दुद्धी के झारोखुर्द गांव में बालू लदे टीपर, आटा लदे मिनी ट्रक और बोलेरो की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में मिनी ट्रक चालक राजकुमार की मौके पर मौत, जबकि चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

sonbhadra

8:11 PM, Nov 4, 2026

Share:

Sonbhadra News: दुद्धी में तीन वाहनों की भीषण टक्कर, मिनी ट्रक चालक की मौत, चार घायल.
logo

दुद्धी में भीषण सड़क हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहन, मौके पर जुटी भीड़ और राहत-बचाव में लगी पुलिस टीम।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल।

दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के झारोखुर्द गांव में बुधवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। विद्युत सब स्टेशन से करीब 200 मीटर की दूरी पर बालू लदे टीपर, आटा लदे मिनी ट्रक और बोलेरो के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में मिनी ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत कर वाहनों में फंसे घायलों को बाहर निकाला। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बालू लदा टीपर तेज रफ्तार से जा रहा था। झारोखुर्द गांव के पास टर्निंग पर सामने से आ रहे आटा लदे मिनी ट्रक से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पीछे से आ रही बोलेरो भी इसकी चपेट में आ गई। हादसे के बाद बालू लदा टीपर सड़क पर पलट गया और तीनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटना में मिनी ट्रक चालक राजकुमार निवासी बैढ़न, सिंगरौली की मौके पर ही मौत हो गई। मिनी ट्रक में सवार ठाकुर प्रसाद केशरी गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं टीपर चालक प्रदीप कुमार, बोलेरो चालक दौलत मौर्य और बोलेरो सवार सोनू अहमद भी घायल हुए। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया गया। हादसे के बाद ग्रामीणों ने राहत एवं बचाव कार्य में पुलिस की मदद की। मिनी ट्रक में फंसे चालक के शव को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दुर्घटना के बाद क्षेत्र में बालू लदे भारी वाहनों की रफ्तार और संचालन को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि भारी वाहन तेज गति से सड़कों पर दौड़ते हैं और नियमों के पालन पर प्रभावी निगरानी नहीं होती। ग्रामीणों ने प्रशासन से बालू लदे वाहनों के परमिट और कागजात की जांच कराने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.