ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news grand inauguration of son arghya deepawali saras fair skills of rural women seen at 40 stalls

Sonbhadra News: सोन अर्घ्य दीपावली सरस मेले का भव्य शुभारंभ, 40 स्टॉलों पर दिखी ग्रामीण महिलाओं की हुनरकारी.

राबर्ट्सगंज के उरमौरा स्थित डाइट मैदान में सोन अर्घ्य दीपावली सरस मेला-2026 का शुभारंभ हुआ। डीएम चर्चित गौड़ और सीडीओ जागृति अवस्थी ने मेले का उद्घाटन कर 40 स्टॉलों का अवलोकन किया। 4 से 6 नवंबर तक चलने वाले मेले में स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं अपने उत्पादों की बिक्री कर रही हैं।

sonbhadra

9:28 PM, Nov 4, 2026

Share:

Sonbhadra News: सोन अर्घ्य दीपावली सरस मेले का भव्य शुभारंभ, 40 स्टॉलों पर दिखी ग्रामीण महिलाओं की हुनरकारी.
logo

डीएम चर्चित गौड़ और सीडीओ जागृति अवस्थी ने सोन अर्घ्य दीपावली सरस मेले का शुभारंभ कर महिला समूहों के उत्पादों का अवलोकन किया।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल।

राबर्ट्सगंज के उरमौरा स्थित डाइट मैदान में बुधवार को सोन अर्घ्य दीपावली सरस मेला-2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ और मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने फीता काटकर तीन दिवसीय मेले का उद्घाटन किया। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत जिला मिशन प्रबंधन इकाई (एनआरएलएम) की ओर से आयोजित इस मेले में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों की बिक्री के लिए कुल 40 स्टॉल लगाए गए हैं। उद्घाटन के बाद जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी ने मेले में लगे विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से उनके उत्पादों की गुणवत्ता, निर्माण और बिक्री के संबंध में जानकारी प्राप्त की। महिलाओं द्वारा तैयार किए गए स्थानीय उत्पादों को देखकर अधिकारियों ने उनकी सराहना की। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कहा कि इस तरह के आयोजन ग्रामीण महिलाओं को अपने हुनर और उत्पादों को प्रदर्शित करने के साथ बिक्री का बेहतर मंच उपलब्ध कराते हैं। इससे महिलाओं को स्वरोजगार के नए अवसर मिलते हैं और वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ती हैं। उन्होंने स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को अधिक से अधिक बाजार उपलब्ध कराने पर जोर दिया। यह मेला 4 से 6 नवंबर तक आयोजित किया जा रहा है। इसमें विभिन्न स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों के साथ स्थानीय सामग्रियों की बिक्री की जा रही है। मेले के दौरान सोन अर्घ्य ब्रांड का शुभारंभ भी किया जाएगा। इसके साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे, जो मेले के आकर्षण का केंद्र रहेंगे। कार्यक्रम में डीसी मनरेगा रविन्द्र सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की कि वे डाइट मैदान पहुंचकर मेले का भ्रमण करें और स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों की खरीदारी करें। उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों को अपनाकर ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के अभियान में आमजन भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.