मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news fierce truck trailer collision at khadpathar turn driver trapped in the cabin narrowly escaped

Sonbhadra News: खाड़पाथर मोड़ पर ट्रक-ट्रेलर की भीषण भिड़ंत, केबिन में फंसा चालक बाल-बाल बचा.

खाड़पाथर मोड़ पर सोमवार शाम ट्रक और ट्रेलर की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद ट्रेलर चालक केबिन में फंस गया, जिसे आसपास के वाहन चालकों ने लोहे की जंजीर की मदद से बाहर निकाला। ट्रेलर चालक सतनाम सिंह ठाकुर ओडिशा के अंगुल से लोहे की प्लेट लादकर लखनऊ जा रहा था, जबकि सामने से आलू लदा ट्रक आ रहा था। हादसे के बाद सड़क पर जाम लग गया।

sonbhadra

10:03 PM, Aug 18, 2026

Share:

Sonbhadra News: खाड़पाथर मोड़ पर ट्रक-ट्रेलर की भीषण भिड़ंत, केबिन में फंसा चालक बाल-बाल बचा.
logo

खाड़पाथर मोड़ पर ट्रक-ट्रेलर की भीषण टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त वाहन, केबिन में फंसे चालक को लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाला।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अनुज जायसवाल।

पिपरी थाना क्षेत्र के खाड़पाथर मोड़ पर मंगलवार शाम करीब पांच बजे तेज ढाल और सड़क पर फिसलन के चलते ट्रक और ट्रेलर की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ट्रेलर चालक केबिन में फंस गया। आसपास मौजूद वाहन चालकों ने तत्परता दिखाते हुए लोहे की जंजीर की मदद से ट्रेलर की बॉडी खींचकर चालक को बाहर निकाला। समय रहते चालक को बाहर निकाल लिए जाने से उसकी जान बच गई। बताया गया कि मंगलवार शाम क्षेत्र में हल्की बारिश हो रही थी। इसी दौरान प्रयागराज की ओर से आलू लादकर आ रहा ट्रक खाड़पाथर मोड़ की ढलान पर विपरीत दिशा से आ रहे लोहे की प्लेट लदे ट्रेलर से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रेलर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसका चालक केबिन में फंस गया। ट्रेलर चालक सतनाम सिंह ठाकुर निवासी कानपुर ने बताया कि वह ओडिशा के अंगुल से लोहे की प्लेट लादकर लखनऊ जा रहा था। खाड़पाथर मोड़ के पास सामने से आलू लदा ट्रक आने के दौरान दोनों वाहनों की भिड़ंत हो गई। ट्रक को चालक रमाशंकर मौर्य चला रहा था। दुर्घटना के बाद दोनों वाहन सड़क पर खड़े हो जाने से मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई। हादसे की सूचना मिलते ही रेणुकूट चौकी पुलिस और यातायात पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने क्रेन मंगाकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क के किनारे कराया, जिसके बाद यातायात व्यवस्था सामान्य हो सकी। हादसे के दौरान ट्रेलर चालक के केबिन में फंसने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई थी। हालांकि आसपास के लोगों की तत्परता से उसे समय रहते बाहर निकाल लिया गया। चालक के सुरक्षित बचने पर स्थानीय लोगों और वाहन चालकों ने राहत की सांस ली। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जानकारी जुटाते हुए यातायात व्यवस्था बहाल कराई।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.