मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news fifth day of shrimad bhagwat katha in anpara the atmosphere became devotional due to the description of krishna s child s pastimes

Sonbhadra News: अनपरा में श्रीमद्भागवत कथा का पांचवां दिन, कृष्ण बाल लीलाओं के वर्णन से भक्तिमय हुआ माहौल.

अनपरा स्थित शिव मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन श्रद्धालु भक्ति भाव में डूबे नजर आए। कथा के दौरान भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन किया गया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।

sonbhadra

7:52 PM, Apr 10, 2026

Share:

Sonbhadra News: अनपरा में श्रीमद्भागवत कथा का पांचवां दिन, कृष्ण बाल लीलाओं के वर्णन से भक्तिमय हुआ माहौल.
logo

भजन-कीर्तन और धार्मिक वातावरण से पूरा शिव मंदिर परिसर भक्तिमय बना हुआ है।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: राजेंद्र गुप्ता, अनपरा।

अनपरा स्थित शिव मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन श्रद्धालु भक्ति भाव में डूबे नजर आए। कथा के दौरान भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन किया गया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। श्रीमद्भागवत कथा का वाचन कर रहे वृंदावन धाम के कथा वाचक श्याम जी उपाध्याय ने माखन चोरी की लीला का वर्णन करते हुए बताया कि बाल कृष्ण किस प्रकार गोपियों के घरों में जाकर माखन चुराते थे और अपने सखा-संगियों के साथ उसका आनंद लेते थे। उन्होंने कहा कि यह लीला मात्र बाल सुलभ शरारत नहीं, बल्कि भक्त और भगवान के बीच मधुर संबंध और स्नेह का प्रतीक है। कथा के दौरान कृष्ण के सखा-संगियों के साथ खेल-कूद की लीलाओं का भी सुंदर चित्रण किया गया। बाल रूप में भगवान कृष्ण की ये लीलाएं सादगी, मित्रता और आनंद का संदेश देती हैं, जो हर आयु वर्ग के लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। कथा स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर कथा श्रवण कर रहे हैं और भक्ति रस में सराबोर हो रहे हैं। भजन-कीर्तन और धार्मिक वातावरण से पूरा शिव मंदिर परिसर भक्तिमय बना हुआ है, जिससे क्षेत्र में आध्यात्मिक माहौल व्याप्त है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.