Sonbhadra News: पेट्रोल भरवाने की लाइन को लेकर अवध पेट्रोल पंप पर मारपीट, वीडियो वायरल.
शक्तिनगर थाना क्षेत्र के अवध पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने की लाइन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। मामूली कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई और दोनों पक्षों ने लात-घूंसों व चप्पलों से एक-दूसरे पर हमला कर दिया। करीब दस मिनट तक पेट्रोल पंप पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को अलग कराया।
sonbhadra
6:43 PM, Jul 7, 2026
Share:


मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: राजेंद्र गुप्ता, शक्तिनगर।
सोनभद्र।
विज्ञापन
शक्तिनगर थाना क्षेत्र स्थित अवध पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने की लाइन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला जमकर मारपीट तक पहुंच गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस भी मामले की जानकारी जुटाने में लगी है। जानकारी के अनुसार, पेट्रोल भरवाने के दौरान लाइन में आगे-पीछे होने को लेकर दो युवकों के बीच पहले कहासुनी हुई। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और लात-घूंसों तथा चप्पलों से एक-दूसरे पर हमला कर दिया। मारपीट के दौरान पेट्रोल पंप परिसर में अफरा-तफरी मच गई और वहां मौजूद ग्राहक व कर्मचारी काफी देर तक असहज स्थिति में रहे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक करीब दस मिनट तक पेट्रोल पंप पर हंगामा चलता रहा। इस दौरान कई लोग तमाशबीन बने रहे, जबकि कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को अलग कराया। घटना के दौरान मौजूद लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो सामने आने के बाद मामले की जानकारी पुलिस तक पहुंची है।
